लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में 594 km लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि जिन बसों को गंगा एक्सप्रेस-वे को उद्घाटन में लगाया है, उनके ड्राइवरों-कंडक्टरों के लिए खाने-पानी-रहने का इंतजाम नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी आरोपी को खुद बचा रहे…फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश यादव का तीखा हमला, जानिए क्यों कही इतनी बड़ी बात
अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, आयी हुई और लायी हुई भीड़ का अंतर समझ आ जाता है. कल प्रधान संसदीय क्षेत्र बनारस में नारी सड़कों पर बेहोश हुई और आज जिन बसों को ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ के ‘प्रधान उद्घाटन’ में लगाया गया है. उनके ड्राइवरों-कंडक्टरों के लिए खाने-पानी-रहने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है. ये भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का निकृष्टतम रूप है.
इसे भी पढ़ें- एक गलती और 3 जिंदगी खत्म..! बारात जाने के लिए कार से निकले 5 लोग, हुआ कुछ ऐसा कि तीन लोगों की थम गई सांसें
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में जबकि बसों की मांग बढ़ी हुई है, एक सरकारी कार्यक्रम के लिए 2-3 दिनों के लिए बसों को दिखावटी काम में लगाना, जनता को प्रताड़ित करना है. इन बसों का खालीपन बता रहा है, हवा का रुख़ भाजपा के ख़िलाफ जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

