MI vs SRH IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने हैं। मुंबई के होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए हैं। अब हैदराबाद को मुकाबला जीतने के लिए 244 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकल्टन ने सबसे ज्यादा 123 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस दौरान रिकेल्टन ने 44 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसके साथ ही वह मुंबई के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रिकेल्टन के अलावा सलामी बल्लेबाज विल जैक्स ने 46 रन बनाए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31, नमन धीर ने 22 और तिलक वर्मा ने 7 नाबाद रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नितीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।
MI और SRH की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

