MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 2 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
जबलपुर क्रूज हादसे में 2 बच्चों की मिली लाश
Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दिल दहलाने वाले क्रूज हादसे के जख्म भरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच रेस्क्यू के दौरान 2 और मासूमों के शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंच गया है।यहां पढ़ें पूरी खबर
भीषण सड़क हादसे में 7 मौत
मध्य प्रदेश के कटनी और उज्जैन जिलों में बीते 24 घंटों के भीतर हुए चार दर्दनाक हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। इन हादसों में भारतीय सेना के एक लांस नायक, एक 11 माह की मासूम और दो युवकों सहित कुल चार लोगों की मौत हुई है। वहीं इन हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें: निवाड़ी में शादी में जा रहे 3 की दर्दनाक मौत
पहले सोनम की जमानत पर सवाल, अब उसी कोर्ट से उम्मीद
इंदौर में बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी है, राजा की मां उमा रघुवंशी का बदला हुआ रुख। जिस अदालत के फैसले पर उन्होंने पहले सवाल उठाए थे, अब उसी न्यायालय से उन्हें इंसाफ की उम्मीद नजर आ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मृत शिक्षक की जनगणना में ड्यूटी?
छतरपुर जिले से प्रशासनिक लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रशासन ने आगामी जनगणना कार्य के लिए एक ऐसे शिक्षक की ड्यूटी लगा दी है, जिनका निधन करीब दो साल पहले हो चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दहेज के लिए दामाद बना हैवान
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों का कत्ल कर एक दामाद हैवान बन गया। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र के अहिरगवां का है, जहां लालच की आग में अंधे हुए संदीप विश्वास नामक युवक ने अपनी ही सास 50 वर्षीय रीता राय की बेरहमी से हत्या कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
बेजुबानों को भीषण गर्मी से राहत
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन ने पशु हित में एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। ग्वालियर कलेक्टर ने जिले में दोपहर के समय पशुओं से श्रम कराने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शराबियों को विधायक ने लगाई फटकार
मध्य प्रदेश के बालाघाट में बूढ़ी शराब दुकान के विरोध के बीच विधायक अनुभा मुंजारे मौके पर पहुंचीं। जहां उन्होंने एक शराबी को फटकार लगाई और भाजपा व प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान महिलाओं ने शराबी को फूल-मालाएं पहनाकर अनोखे तरीके से विरोध जताया, जिससे वह शर्मिंदा हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
ताज एक्सप्रेस पर हमला
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चलती ट्रेन में हमला का मामला सामने आया है। इस हमले में ट्रेन में यात्रा कर रहे दंपती घायल हुए है। दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी
मध्यप्रदेश में निगम मंडल आयोग और प्राधिकरण में नियुक्ति के लिए कतार में लगे नेताओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए दर्जनभर नाम और फाइनल हो गया है। प्रदेश में अब तक करीब 29 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। बचे हुए निगम मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में जल्द ही नियुक्तियां होने वाली है। राजनीति पंडित की मानें तो नाम फाइल हो गया है, सिर्फ घोषणा बाकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पूर्व विधायक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफअतार वाहनों के अनियंत्रित होने से सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंडला जिले का है, जहां बिछिया थाना क्षेत्र के सिझोरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बीजेपी के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

