Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2 मई 2026) की खबरों में डोनाल्ड ट्रंप ने EU को दिया एक और झटका; कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू; TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका; UPI दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट्स प्लेटफॉर्म बना प्रमुख रहा।

1. डोनाल्ड ट्रंप ने EU को दिया एक और झटका

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका और EU के बीच दरार बढ़ती जा रही है। पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप के देशों पर 25% टैरिफ लगाया है. अगले सप्ताह मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाली कारों और ट्रकों पर यूरोपीय संघ की तरफ से लगाए जाने वाले टैरिफ को बढ़ा दिया जाएगा. इस बीच अब एक बड़ा फैसला लेते हुए ट्रंप ने जर्मनी से 5,000 अमेरिकी सैनिकों को निकालने का आदेश दे दिया है। अगले 6 से 12 महीने में इन सैनिकों को अमेरिका लाया जाएगा। पेंटागन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला यूरोप में सैन्य जरूरतों और हालात की समीक्षा के बाद लिया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

2. कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए 1,000 भारतीय तीर्थयात्री जून से अगस्त के बीच दर्शन कर सकेंगे. दुर्गम पहाड़ियों की गोद में बसी कैलाश मानसरोवर यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 19 मई 2026 है। यह यात्रा उत्तराखंड के लिपुलेख और सिक्किम के नाथू ला दर्रे से होगी, और यात्रियों का चयन कंप्यूटरीकृत ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

3. TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका

TMC द्वारा बंगाल चुनाव के लिए सिर्फ़ सेंट्रल गवर्नमेंट/PSU के कर्मचारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त करने के मामले में दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है. इससे पहले गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी TMC की याचिका खारिज कर दी थी. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में मामला लगा था.

पढ़े पूरी खबर…..

4. UPI दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट्स प्लेटफॉर्म बना

लॉन्च होने के एक दशक बाद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) न केवल दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट्स प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है, बल्कि यह भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का रीढ़ बन गया है। UPI दुनिया के लगभग आधे इंस्टेंट पेमेंट ट्रांज़ैक्शन को पावर देता है, और भारत में पेमेंट करने के तरीके को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

बंगाल री-पोलिंग में लगभग 87% मतदानः पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा के कुल 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान हुआ. लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों में 86.11% और डायमंड हार्बर के 4 बूथों में 87.60% वोटिंग हुई. यानी एवरेज 86.86% वोटिंग हुई. साउथ 24 परगना में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया. फालता में वोटर्स ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया. (पूरी खबर पढ़े)

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन: मणिपुर में जारी तनाव के बीच सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कई है. सुरक्षाबलों ने उखरुल जिले में एक ऑपरेशन चलाकर 23 अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है. साथ ही सुरक्षाबलों ने तेंगनौपाल जिले से 18 जिंदा IED बरामद किए हैं. पुलिस ने शनिवार (2 मई) को जारी बयान में बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार को अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में की गई. (पूरी खबर पढ़े)

ED ने I-PAC पर रेड करने वाले 2 अधिकारियों को किया सम्मानितः ईडी के 70वें स्थापना दिवस पर असिस्टेंट डायरेक्टर विक्रम अहलावत और प्रशांत चंडीला को I-PAC रेड में बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया. जनवरी में कोलकाता में I-PAC (Indian Political Action Committee) के ठिकानों पर छापेमारी करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दो अधिकारियों असिस्टेंट डायरेक्टर विक्रम अहलावत और प्रशांत चंडीला को उनकी “असाधारण दक्षता” और पेशेवर साहस के लिए पुरस्कृत किया गया है, जिन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप के बावजूद अपनी जांच जारी रखी थी। (पूरी खबर पढ़े)

CSK vs MI IPL 2026: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हरायाः आईपीएल सीजन 19 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में CSK ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m