Rajasthan News: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से ठीक पहले प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को आने वाले परिणामों को लेकर बड़ा धमाका करते हुए दावा किया है कि पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक कांग्रेस और सहयोगियों की सरकार बनने जा रही है। पायलट रविवार को भीलवाड़ा के आसींद स्थित बैकुंठ धाम बरनाघर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान देवनारायण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत की।

5 राज्यों में जीत का पायलट भरोसा
आसींद के बरनाघर में 51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ में आहुति देने के बाद पायलट पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है। पायलट के मुताबिक, चाहे तमिलनाडु हो या असम, हर जगह कांग्रेस गठबंधन का पलड़ा भारी है। उन्होंने साफ कहा कि कल के नतीजे चौंकाने वाले होंगे और जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर मुहर लगा दी है।
मदन राठौड़ पर पलटवार और संगठन की मजबूती
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की बयानबाजी पर जब पायलट से सवाल हुआ, तो उन्होंने रिपोर्टर के अंदाज में कहा, मैं ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेता। पायलट ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि उनका एकमात्र लक्ष्य राजस्थान में कांग्रेस की वापसी और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है, उससे ज्यादा जरूरी ये है कि हम जमीन पर कितना मजबूत हैं।
भीलवाड़ा की धर्मसभा से एकता का संदेश
भले ही मंच धार्मिक था, लेकिन पायलट के तेवर पूरे सियासी थे। 2100 कलशों की भव्य शोभायात्रा के बीच पायलट ने कहा कि ये मंच राजनीति का नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का है। उन्होंने युवाओं को नसीहत दी कि शिक्षा के बिना प्रगति मुमकिन नहीं है। इस दौरान महंत सुरेशदास और धीरज गुर्जर समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
किसानों की बदहाली पर चिंता जताते हुए सचिन पायलट ने कहा कि सरकार चाहे किसी की भी हो, अन्नदाता की सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को याद दिलाया कि जीत-हार तो चलती रहती है, लेकिन असली नेता वही है जो हारने के बाद भी जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल हो।
पढ़ें ये खबरें
- IAS Transfer : 8 DM समेत 38 अफसरों का तबादला, रिंकू सिंह राही को मिली तैनाती
- MP Road Accident: खून से लाल हुई सड़क, विदिशा, शहडोल और पन्ना में 5 की मौत, जानें किस तरह हुआ हादसा
- GT vs PBKS IPL 2026: गुजरात ने किया पिछली हार का हिसाब चुकता, रोमांचक मुकाबले में पंजाब 4 विकेट दी शिकस्त, साई सुदर्शन ने खेली अर्धशतकीय पारी
- देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी- धामी
- BRICS Summit 2026: इंदौर करेगा Agriculture Group की मेजबानी, 21 देशों के कृषि मंत्री, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
