दीपक उपाध्याय, पीथमपुर। ग्राम गवाला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक ड्राइवर की छोटी सी लापरवाही ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: कहां जाए अन्नदाता? जनसुनवाई में न्याय मांगने पहुंचे किसानों को जेल, बंद रास्ता खुलवाने की मांग पर प्रशासन ने किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक ग्राम गवाला में ट्यूबवेल की खुदाई के लिए बोर करने वाली मशीन बुलाई गई थी। दिनभर के काम के बाद, मशीन पर काम करने वाले तीन मजदूर रामचरण, अनूप प्रताप और अरविंद थकान मिटाने के लिए उसी मशीन के नीचे सो गए थे। लेकिन ड्राइवर ने बिना देखे गाड़ी रिवर्स कर दी जिसकी चपेट में तीनों मजदूर आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
ये भी पढ़े: मऊगंज में बवालः महिला पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी, चोरी के केस में जांच करने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
मृतक की पहचान रामचरण, अनूप और अरविंद के रूप में हुई है जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने मशीन को जब्त कर लिया और आरोपी ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सूचित कर दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

