नागपुर-वर्धा रोड पर बुटीबोरी स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नागपुर (IIIT) से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। द्वितीय वर्ष के छात्र श्रेयश चंद्रकांत माने ने सोमवार तड़के हॉस्टल की ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस दिन हुई, जब उसकी परीक्षा का पहला पेपर था। पूरे शैक्षणिक क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। सुबह करीब 6 बजे हॉस्टल परिसर में श्रेयश का खून से लथपथ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। चर्चा यह भी है कि मूल रूप से कोल्हापुर निवासी श्रेयश पिछले कुछ दिन से क्लास में नियमित नहीं जा रहा था और दोस्तों से भी दूरी बना रहा था।
महाराष्ट्र के नागपुर में एक छात्र की मौत ने शैक्षणिक दबाव और मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जबकि छात्रों ने कैंपस में मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग उठाई है.
नागपुर के IIIT में एक छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. परीक्षा से पहले पढ़ाई का दबाव झेल रहे छात्र के कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि छात्रों ने कैंपस में मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग उठाई है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIIT) के एक छात्र ने हॉस्टल की नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद पूरे कैंपस में शोक और आक्रोश का माहौल है.
मृतक की पहचान श्रेयश चंद्रकांत माने के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोल्हापुर का रहने वाला था और संस्थान में सेकंड ईयर का छात्र था. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब चार बजे यह घटना हुई, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, श्रेयश की सेमेस्टर परीक्षाएं नजदीक थीं और वह पढ़ाई पूरी न होने को लेकर तनाव में था. दोस्तों और सहपाठियों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से चिंतित नजर आ रहा था. हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यही घटना का मुख्य कारण है.
घटना के बाद बटबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं, इस घटना से नाराज छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन भी किया. छात्रों का आरोप है कि संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पर्याप्त सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि छात्रों के लिए काउंसलिंग और सपोर्ट सिस्टम को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, शाम तक परिजन नागपुर पहुंच गए थे। हैरानी की बात यह है कि वह खुद चौथी मंजिल पर रहता था, लेकिन घटना के समय वह नौवीं मंजिल पर कैसे पहुंचा, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

