लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के दस नम्बरी मॉडल ने लोकतंत्र को जकड़ लिया है. भाजपा वोट की लूट करके लोकतंत्र को खत्म कर रही है. लोकतंत्र को खत्म करने के लिए एक विचारधारा विशेष के अधिकारियों, मुनाफाखोर धन्ना सेठों और ठेकेदारों का डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग बन गया है. ये सब मिलकर काम कर रहे हैं. जनता के अधिकार छीन रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता दीदी ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह के हालात का सामना किया, उसी तरह 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ हुआ था. तमाम बूथों और विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केन्द्रों में केन्द्रीय बलों को लगाकर पोलिंग बूथों से एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया. लाठी मारकर भगाया गया था और कई विधानसभा सीटें छीन ली थी. रिवाल्वर दिखाकर महिलाओं को वोट देने से रोका गया था.
इसे भी पढ़ें- ‘LOVE’ के लिए ‘LIFE’ कुर्बानः प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए दोनों ने मोहब्बत में क्यों चुनी मौत…
अखिलेश यादव ने आगे कहा, भाजपा मतगणना नहीं मनगणना करवाती हैं पहले से ही तय हो जाता है कि किसे जिताना है. उसी के लिए मनगणना होती है. सुप्रीम कोर्ट तत्काल पश्चिम बंगाल मतगणना में हुई धांधलियों का संज्ञान ले और मतगणना के सीसीटीवी देश के सामने उपलब्ध कराए. उन्होंने कहा कि जब कोर्ट की सुनवाई प्रक्रिया लाइव हो सकती है तो वोटों की गिनती की प्रक्रिया लाइव क्यों नहीं हो सकती है? मतगणना सीसीटीवी के सामने लाइव होनी चाहिए. भाजपा मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही है.
आगे अखिलेश यादव के कहा, भाजपा वोट की डकैती करती है. समाजवादी पार्टी ने 2022 में भाजपा की वोटो की डकैती को पकड़ा था. 2019 में जिन लोगों ने वोट डाला था 2022 के चुनाव में उनका वोट कटवा दिया गया. समाजवादी पार्टी ने ऐसे 18 हजार वोटरों का शपथ पत्र बनवाकर चुनाव आयोग को भेजा, आयोग ने वोट काटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. समाजवादी पार्टी को ही नोटिस भेज दिया, जब पार्टी ने पूरे साक्ष्य उपलब्ध कराए तो भी आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की. छिबरामऊ, तिर्वा, शाहगंज विधानसभा क्षेत्रों में जितने वोट से समाजवादी पार्टी को हराया गया था, उससे ज्यादा वोट पहले ही काट दिए गए थे.
इसे भी पढ़ें- अब भाजपाई दस नंबरियों की बारी है कि… अखिलेश यादव ने बंगाल नतीजों पर भाजपा पर घेरा, चुनौती के साथ दे डाली चेतावनी
अखिलेश यादव ने रामपुर, कुन्दरकी, मिल्कीपुर, कटेहरी विधान सभा उपचुनावों में डाटा के साथ भाजपा की वोट चोरी को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा के दस नम्बरी मॉडल में मल्टीलेयर इलेक्सन माफिया सक्रिय है. इसमें कुछ ट्रेंड अधिकारी, धन्ना सेठ, ठेकेदार और एक विचारधारा के अधिकारी शामिल हैं. मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा, अयोध्या लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार बहुत बड़ी थी. भाजपा ने अयोध्या की जनता के साथ अन्याय, अत्याचार किया था. किसानों और व्यापारियों की जमीनों की लूट हुई थी. उन्हें सही मुआवजा नहीं दिया था. अपनी प्रजा पर हुए अत्याचार के लिए प्रभु श्रीराम ने भाजपा को सजा दिया था. भाजपा की बहुत बड़ी हार हुई. समाजवादी पार्टी चुनाव जीती. अयोध्या की हार के बाद भाजपा सरकार ने मिल्कीपुर में झूठा आरोप लगाकर एक बुजुर्ग के घर और दुकान पर बुलडोजर चलाया, बदनाम किया. बाद में बुजुर्ग निर्दोष छूट गया. भाजपा ने मिल्कीपुर में वोट लूटने की जिम्मेदारी एक आरोपी और दोषी अधिकारी को दिया. उसकी जांच वर्तमान डीजीपी ने की थी. जांच में दोषी पाया गया था. उस जांच का क्या हुआ.
अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की अराजकता को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि भाजपा बहुत गलत परम्परा डाल रही है. भाजपा ड्राई क्लीन की दुकान है. अपने फायदे के लिए संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. सीबीआई और ईडी के छापे डलवाती है. भाजपा किसी की सगी नहीं है. भाजपा, भाजपा की भी सगी नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा वोट और आरक्षण दोनों की लूट कर रही है. वह महिलाओं का सम्मान नहीं करती है. महिला आरक्षण में भी लूट करेगी. महिला आरक्षण 2023 में संसद में पास होकर कानून बन गया है, लेकिन भाजपा पूरे देश में झूठा प्रचार कर रही है. भाजपा सोन पापड़ी की तरह एक झूठ पर दूसरे झूठ की परत चढ़ा देती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

