विनोद सैनी, हिसार. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया ने कहा है कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
अजय खुंडिया मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बाद में उन्होंने एससी मोर्चा की बैठक ली जिसकी अध्यक्षता एसपी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों और एससी मोर्चा की आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय रहना होगा। एससी मोर्चा का मुख्य उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के लोगों की समस्याओं को समझना, उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं।
अजय खुंडिया ने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए हैं। समाज के युवाओं, महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करे। उन्होंने कहा कि नियमित जनसंपर्क, आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने उन्हें जिले में संगठन की गतिविधियों और एससी मोर्चा के कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पूर्व मंत्री अनूप धानक, जोगीराम खुंडिया, बहादुर सिंह नंगथला सहित एससी समाज की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी व एससी समाज के भाजपा जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
- सफाई कर्मचारियों ने सरकार को फिर ललकारा, हड़ताल 26 अगस्त तक बढ़ाई…..
- कांवड़ यात्रा में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो! कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 कांवड़िये घायल; 4 की हालत नाजुक
- CGBSE ने छात्रों को दी राहत: द्वितीय मुख्य परीक्षा में फेल और पास 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश, 27 अगस्त तक मौका
- गोपालगंज: पासपोर्ट सत्यापन के लिए 3000 रुपये घूस मांगने वाला अपर थानाध्यक्ष निलंबित
- महिलाओं को बड़ी सौगात: रक्षाबंधन से पहले जारी होगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त


