Bilaspur News Update : बिलासपुर. सकरी थाना क्षेत्र के आवासपारा में घरेलू विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच मारपीट हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने दामाद पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में दामाद के गले में गंभीर चोट आई है. घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आपसी घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की स्थिति बन गई. घटना के बाद दोनों पक्षों ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

युवक से मारपीट और अपहरण का मामला, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. पुराने बस स्टैंड में युवक से मारपीट कर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोई एंथोनी और जितेंद्र छाबड़ा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त की सुबह वासु केशरवानी के साथ मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की थी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया था. इस मामले में आरोपी रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं फरार चल रहे जोई एंथोनी और जितेंद्र छाबड़ा की तलाश की जा रही थी. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

युवक के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

बिलासपुर. पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जानकारी के अनुसार प्रार्थी छोटू पासी उर्फ दीपू पासी ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के मुताबिक 9 अगस्त की सुबह करीब 6.30 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी के पास सुलभ के सामने वासु केशरवानी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की गई. आरोपियों ने हाथ-मुक्के और डंडे से उसके साथ मारपीट की तथा पत्थर से हमला करने का प्रयास भी किया. इसके बाद वासु को अपने साथ ले जाने की बात सामने आई. तारबाहर चौक के पास वासु के ऑटो में बैठने के दौरान दो व्यक्तियों द्वारा उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर डीपूपारा बस्ती की ओर ले जाते हुए देखा गया. इसी दौरान आरोपी जोये द्वारा फोन पर वासु के बारे में पूछताछ करने और उसे जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई. थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी. विवेचना के दौरान रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है. वहीं फरार आरोपी जोई एंथोनी (26), निवासी इंदिरा कॉलोनी तारबाहर बस्ती और जितेन्द्र छाबड़ा (33), निवासी स्मृति वन के पास राजकिशोर नगर लिगियाडीह की तलाश की जा रही थी. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग परिसर में अब वॉशिंग सेंटर

बिलासपुर. बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों एवं वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और अभिनव पहल की गई है. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग परिसर में इकोग्रीन ऑटो केयर नाम से आधुनिक वॉशिंग सेंटर की सुविधा प्रारंभ की गई है. इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसरों में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाजनक, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है. इस सेंटर के जरिए रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय वाहन मालिक भी लाभान्वित होंगे.

यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रारंभ किया गया पहला वॉशिंग सेंटर है, जहां रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के साथ-साथ आम वाहन मालिक भी अपने वाहनों की वॉशिंग एवं क्लीनिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे. यहां कार, बाइक, स्कूटी, ऑटो सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों की वॉशिंग बाजार की तुलना में किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी. रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग परिसर में वॉशिंग सेंटर की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को अपने वाहन की पार्किंग के साथ ही वाहन की साफ-सफाई एवं वॉशिंग की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी. इससे यात्रियों एवं वाहन मालिकों के समय और श्रम की बचत होगी तथा उन्हें शहर में अलग से वॉशिंग सेंटर तलाशने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. साथ ही गाड़ियों के पंचर, मामूली रिपेयरिंग, छोटे-छोटे स्पेयर पार्ट जैसे सीट कवर, हेलमेट इत्यादि की सुविधा भी प्राप्त होगी .

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया बिलासपुर स्टेशन पर इकोग्रीन ऑटो केयरह्मणवॉशिंग सेंटर की शुरुआत यात्रियों एवं वाहन मालिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अभिनव पहल है. स्टेशन परिसर में पार्किंग, वाहन वॉशिंग की सुविधा के साथ ही गाड़ियों के पंचर, मामूली रिपेयरिंग, छोटे-छोटे स्पेयर पार्ट जैसे सीट कवर, हेलमेट इत्यादि की सुविधा मिलने से यात्रियों का समय और श्रम दोनों बचेंगे. हमारा प्रयास है कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप आधुनिक, सुविधाजनक एवं किफायती सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएं. यह सुविधा यात्रियों के साथ-साथ आम वाहन मालिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी.

लड़की बनकर 8 जिले के युवाओं से ठगी

जांजगीर-चांपा. डिवाइस से लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देकर लाखों की साइबर ठगी कर दो युवकों ने जालसाजी की. दोनों को पकड़कर जेल भेजा गया है. पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के फ्लेक्सी जब्त किया गया है. प्रकरण में शिकायतकर्ता अजय राठौर द्वारा 15 अगस्त को सायबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि 8 अगस्त को उसके पास आकर हॉस्पिटल जाना है तत्काल नगदी रकम की आवश्यकता है फोन पे कर रहा हूं. नगदी दे दो कहने पर प्रार्थी के द्वारा अपने खाता में 2000 रुपए प्राप्त कर नगदी दे दिया .3, 4 दिन बाद उसके खाता में होल्ड लगा गया जो बैंक में जाकर पता करने पर सायबर ठगी का रकम प्रार्थी के खाता में आना बैंक के द्वारा बताया गया. सोनू साहू के यूपीआई आईडी से पैसा ट्रांसफर किया गया है जो उक्त राशि के संबंध में सायबर थाना के पता करने पर साइबर क्राइम पोर्टल पर उक्त राशि के संबंध में शिकायत दर्ज होना पाया गया. जिस पर से थाना साइबर में धारा 318(4), 61(2), 317 (4), 317(5), 323, 336(4) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट कायम किया गया. जांच में लक्ष्मी नारायण साहू निवासी अमोदा जांजगीर चांपा एवं सोनू साहू निवासी चांपा के पास अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन, व्हाट्सअप चैटिंग, हेडफोन जिसमें आवाज बदल जाता है, पवित्र रिश्ता डॉट कॉम का पंपलेट जब्त किए गए. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वर्ष 2025 से ब्लूटूथ डिवाइस एवं हेडफोन के माध्यम से लड़की की आवाज निकालकर विवाह रिश्ता कराने के नाम पर ग्राहकों को विश्वास में लेते थे. आरोपियों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों से रिश्ता कराने के नाम पर अलग अलग रकम प्राप्त की जाती थी तथा रकम प्राप्त होने के बाद उनसे संपर्क तोड़ दिया जाता था. जांच में कौशल साहू द्वारा शादी के लिए रिश्ता भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत की गई थी, जिसमें ठगी की राशि आरोपी लक्ष्मीनारायण साहू के खाते में क्रेडिट होना पाया गया. इसी प्रकार दीपक कुमार साहू द्वारा शादी के लिए रिश्ता दिलाने के नाम पर फ्रॉड की शिकायत की गई थी, जिसकी राशि आरोपी के बैंक खाते में क्रेडिट होना पाया गया. इसके अतिरिक्त रमेश साहू जिला कवर्धा द्वारा भी शादी के लिए रिश्ता दिलाने के नाम पर फ्रॉड की शिकायत की गई थी. उक्त मामले में यूपीआई के माध्यम से भुगतान की गई राशि आरोपी के भांजे सोनू साहू के खाते में जाना तथा बाद में वही राशि प्रकरण के शिकायतकर्ता अजय राठौर के खाते में क्रेडिट होना पाया गया. आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अमोदा, वार्ड नं. 1, हाल पता शारदा चौक, रामगोपाल चौरसिया का मकान सोनू साहू पिता जयराम साहू उम्र 20 साल निवासी बेलदारपारा चांपा को जेल भेजा गया.

कोयले हेराफेरी का आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. ब्रज आयरन एंड स्टील कंपनी में कोयले की गुणवत्ता में गड़बड़ी के मामले में हिर्री पुलिस ने करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान वाहन चालक बृजेश जायसवाल के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, 18 मई 2026 को कोयले से भरा एक ट्रेलर ब्रज आयरन एंड स्टील कंपनी पहुंचा था. कंपनी में कोयले की जांच के लिए लैब टेस्ट कराया गया, जिसमें निर्धारित गुणवत्ता की तुलना में कम GCV (Gross Calorific Value) वाला कोयला पाया गया. इसके बाद मामले में वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था. आरोपी के खिलाफ धारा 316(3), 317(2), 317(4) और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था. अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे हिर्री पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H