40th National Games : नितिन नामदेव, रायपुर. छत्तीसगढ़ में लंबे प्रयासों के बाद पहली बार नेशनल गेम्स का आयोजन होने वाला है. राज्य राष्ट्रीय खेलों के 40वें सत्र की मेजबानी करेगा. इस मेगा ईवेंट के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. सीएम साय की अध्यक्षता में शनिवार को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक हुई. आयोजन की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं सरकार का फोकस प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने पर है. बैठक में संघ के उपाध्यक्ष एवं मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रशिक्षण देने के लिए सरकार ने ‘उत्कृष्ट मिशन योजना’ शुरू की है. करीब 100 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत प्रदेशभर से खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के कामकाज में सहयोग के लिए CMO से एक अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है.

छत्तीसगढ़ को 40वां नेशनल गेम्स की मेजबानी का मौका (40th National Games)

छत्तीसगढ़ के लिए 40वां नेशनल गेम्स की मेजबानी करना बड़ा मौका है. इससे पहले दो बार मेजबानी का मौका मिला था. 2010 में आईओए ने 37वें राष्ट्रीय खेल की छत्तीसगढ़ को दी थी, जिसके बाद एक टीम ने दौरा कर उस खेल अधोसंरचना की जांच की थी. रिपोर्ट में नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की तैयारियों को अधूरा बताया था. फिर 39वें नेशनल गेम्स की मेजबानी गुजरात को दे दी गई थी. हालांकि इस बार राज्य सरकार आयोजन को सफलतापूर्वक बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H