दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ : कल (27 मई 2026) की खबरों में अनाज वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, डिजिटल भुगतान की तैयारी, CAT ने दिल्ली DGHS के तबादले पर लगाई रोक, 5 व्यस्त सड़कों का होगा ‘आदर्श कॉरिडोर’ के रूप में विकास, दिल्ली में SIR प्रक्रिया 30 जून से शुरू प्रमुख रहा।

अनाज वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, डिजिटल भुगतान की तैयारी
राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब राशन कार्ड (Ration Card) के लिए वार्षिक आय सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया है। इस बदलाव से लाखों नए परिवारों को राशन कार्ड के दायरे में आने का मौका मिलेगा। साथ ही, कई वर्षों बाद नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी फिर से शुरू की जा रही है। सरकार राशन वितरण प्रणाली (Grain Distribution System) को और अधिक डिजिटल (Digital) बनाने पर भी काम कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत लाभार्थियों को राशन के मूल्य के बराबर राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा सकती है। अब वे परिवार भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। इससे पहले यह सीमा 1.2 लाख रुपये थी।

CAT ने दिल्ली DGHS के तबादले पर लगाई रोक
दिल्ली DGHS की प्रमुख डॉ वत्सला अग्रवाल को 21 मई 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, दिल्ली द्वारा जारी एक कार्यालय आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक “स्थानांतरण की प्रतीक्षा” में रखा गया था जिसे केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने रोक लगा दी है. डॉ वत्सला अग्रवाल बिना कोई नई पद सौंपे, पोस्टिंग का इंतजार वाली श्रेणी में डाल दिया गया था. नियुक्त किए जाने के लगभग नौ महीने बाद, दिल्ली सरकार ने यह आदेश था।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया 30 जून से शुरू
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(Special Intensive Revision) यानी SIR की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी और 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार (Ashok Kumar) ने बुधवार को बताया कि पूरी प्रक्रिया बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, 20 जून से 29 जून तक बीएलओ का प्रशिक्षण दिया जाएगा और गणना प्रपत्रों व अन्य दस्तावेजों की छपाई जैसी आंतरिक तैयारियां पूरी की जाएंगी।

5 व्यस्त सड़कों का होगा ‘आदर्श कॉरिडोर’ के रूप में विकास
दिल्ली सरकार ने राजधानी की 5 सबसे अधिक जाम वाली और व्यस्त सड़कों की पहचान करते हुए उनके पुनर्विकास (Redevelopment) की योजना तैयार की है। इन सड़कों को ‘आदर्श कॉरिडोर’ (Model Corridor) के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे शहर के यातायात, पर्यावरण और शहरी जीवन में व्यापक सुधार लाने का लक्ष्य है। सरकार की योजना के अनुसार इन कॉरिडोर को धूल-मुक्त, हरित और पैदल यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसके साथ ही इन्हें केवल यातायात मार्ग तक सीमित न रखते हुए रोजगार और मनोरंजन के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। सरकार के अनुसार ये ‘आदर्श कॉरिडोर’ सातों दिन, 24 घंटे सक्रिय रहेंगे, जिससे शहर में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा मिलेगा।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
बकरीद को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट: बकरीद (Bakrid) को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) हाई अलर्ट पर है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग-फ्लैग मार्च (Patrolling and Flag March) किए जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms) पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि जानवरों की कुर्बानी से जुड़े वीडियो या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले भड़काऊ कंटेंट के प्रसार को रोका जा सके। बकरीद से पहले दिल्ली सरकार (Government of Delhi) ने पशुओं की खरीद-बिक्री और कुर्बानी को लेकर सख्त गाइडलाइन (Strict Guidelines) जारी की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित नियमों का पालन करने और धार्मिक गतिविधियां केवल तय स्थानों पर करने की अपील की है। (पढ़े पूरी खबर)
5 वाटर स्पोर्ट्स क्लबों को DDA का नोटिस: नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सोनिया विहार (Sonia Vihar) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के पास कथित अतिक्रमण कर बनाए गए 5 वाटर स्पोर्ट्स क्लबों को बेदखली नोटिस जारी किया है। क्लब सदस्यों के अनुसार, DDA ने नोटिस में तय समय सीमा के भीतर जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर जगह खाली नहीं की गई तो प्रशासन ‘बल प्रयोग’ करते हुए कार्रवाई कर सकता है। संबंधित वाटर स्पोर्ट्स क्लब (Water Sports Club) डीडीए की जमीन पर संचालित हो रहे हैं। प्राधिकरण का कहना है कि यह भूमि सरकारी उपयोग के लिए निर्धारित है और उस पर अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
यमुना किनारे अवैध निर्माण पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने राजधानी के यमुना बाढ़ क्षेत्र (Yamuna Floodplain) यानी ज़ोन-O में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माण पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने साफ कहा कि यमुना खादर क्षेत्र में विकसित की जा रही रिहायशी कॉलोनियां पूरी तरह गैरकानूनी और अस्वीकार्य हैं। सुनवाई के दौरान अदालत ने संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और चेतावनी दी कि यदि अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगी तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में अनियंत्रित निर्माण पर्यावरण और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर खतरा है। कोर्ट ने संकेत दिया कि यदि अवैध निर्माण जारी रहता है तो संबंधित विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कोर्ट ने एजेंसियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। (पढ़े पूरी खबर)
सीएम रेखा गुप्ता की लग्जरी कुर्सी पर सियासत: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। यह तस्वीर अभिनेता राकेश बेदी (Rakesh Bedi) के साथ हुई एक मुलाकात की बताई जा रही है। तस्वीर में मुख्यमंत्री जिस कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं, उसे लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि यह रेड ओक (Red Oak) कंपनी की ‘इम्पीरियो’ एग्जीक्यूटिव चेयर (‘Imperio’ Executive Chair) है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने तस्वीर साझा करते हुए सवाल किया कि आखिर इस कुर्सी की कीमत कितनी है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस कथित महंगी कुर्सी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (पढ़े पूरी खबर)
चाट खाने गए नाबालिग स्टूडेंट को मारी गोली: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। साउथ दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाकेमें मामूली कहासुनी के बाद एक नाबालिग को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग अपने दोस्तों के साथ इलाके की एक चाप की दुकान पर खाना खा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित की कुर्सी आरोपी युवकों से टच हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी वहां से चले गए थे, लेकिन कुछ समय बाद वे दोबारा लौटे। आरोप है कि लौटते ही एक युवक ने नाबालिग के माथे पर गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल नाबालिग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

