Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (09 जुलाई 2026) की खबरों में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आगाज, CM रेखा गुप्ता ने नए सेवा गारंटी बिल को दी मंजूरी, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना प्रमुख रहा।

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आगाज
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 (Commonwealth Table Tennis Championship 2026) के आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने चैंपियनशिप का आधिकारिक ट्रेलर भी लॉन्च किया और कहा कि ‘मयूर’ भारत के राष्ट्रीय पक्षी से प्रेरित है, जो ऊर्जा, उत्साह, जीवंतता और सकारात्मकता का प्रतीक है।

CM रेखा गुप्ता ने नए सेवा गारंटी बिल को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘दिल्ली (राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विसेज) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि इस नए कानून का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना, सेवा वितरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाना है। प्रस्तावित कानून के लागू होने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों को तय समय के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होगी।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और NEET पेपर लीक मामले के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गई। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में दीपके ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी, उसे सरकार की ओर से केवल चुप्पी मिली है।

दिल्ली सरकार और DMRC की नई पहल
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और दिल्ली मेट्रो लेडीज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (DLWO) ने दिल्ली सरकार के राज्य शहरी आजीविका मिशन (SULM) तथा टेक्सटाइल री-साइक्लिंग से जुड़ी संस्थाओं क्लॉथ्स बॉक्स फाउंडेशन और रेस्पन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस साझेदारी के तहत राजधानी में ‘ओल्ड क्लॉथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट’ (Old Clothes Donation Project) शुरू किया जा रहा
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में बनेगा अटल स्मारक: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व वाली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की स्मृति में राजधानी में उनकी 15 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी कर रही है। सरकार की योजना अगले 3 महीनों के भीतर उत्तरी दिल्ली के आजादपुर गोलचक्कर पर इस प्रतिमा का अनावरण करने की है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का व्यापक सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे का विकास भी किया जाएगा। इन कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंपी जाएगी। योजना के तहत आजादपुर गोलचक्कर पर बेहतर लाइटिंग, लैंडस्केपिंग, हरित क्षेत्र का विकास और आसपास के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा, पास स्थित फुटओवर ब्रिज (FOB) की मरम्मत और उसे सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने का काम भी किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
जंतर-मंतर पर भीड़ नहीं जुटने पर CJP का सरकार पर हमला; दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को उम्मीद के मुताबिक जनसमर्थन नहीं मिल सका है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई पार्टी ने लाखों सदस्यों का दावा किया था, लेकिन धरना स्थल पर अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंचने से संगठन में निराशा का माहौल बताया जा रहा है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) ने दिल्ली आने से पहले दावा किया था कि उनकी पार्टी से 11 लाख लोग जुड़ चुके हैं। पार्टी ने यह भी कहा था कि सोशल मीडिया पर उसने महज 4 दिनों में भाजपा और कांग्रेस से अधिक नए फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। हालांकि, इन दावों के उलट जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में कुछ हजार लोग भी नहीं पहुंच पाए। जनसमर्थन नहीं मिलने के बाद CJP की प्रवक्ता विजेता दहिया का बयान विवादों में आ गया। (पढ़े पूरी खबर)
MCD वार्ड समिति चुनाव: दिल्ली नगर निगम (MCD) की वार्ड समिति चुनाव के शुरुआती नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त बना ली है। भाजपा ने पहले नजफगढ़ जोन और उसके बाद साउथ जोन में जीत दर्ज कर शुरुआती मुकाबले में बढ़त हासिल की। साउथ जोन के नतीजे आने के साथ ही कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। चुनाव परिणाम के बाद विभिन्न राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और मतदान प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में जर्जर भवनों पर सरकार सख्त: दिल्ली सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराने और जर्जर स्कूल भवनों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व में सरकार ने 108 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल भवनों को असुरक्षित घोषित किया है। सरकार का कहना है कि इन इमारतों की स्थिति चिंताजनक थी और कई भवन इतने पुराने हो चुके थे कि किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए इन स्कूल भवनों की जांच कर यह निर्णय लिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
जर्जर सड़कों की नई तकनीक से होगी मरम्मत: राजधानी दिल्ली की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने स्प्रे इंजेक्शन पैचिंग तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मंगलवार से इस तकनीक के जरिए सड़क मरम्मत का काम शुरू हो गया, जिसका निरीक्षण पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि यह आधुनिक तकनीक सड़क मरम्मत को तेज, प्रभावी और अधिक टिकाऊ बनाती है। उन्होंने बताया कि स्प्रे इंजेक्शन पैचिंग के जरिए गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कम समय में की जा सकती है। (पढ़े पूरी खबर)
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर हाई कोर्ट में याचिका: जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर पिछले 18 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में अदालत से मांग की गई है कि वांगचुक को तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनकी सेहत को देखते हुए जरूरत पड़ने पर जबरन भोजन देकर उनका अनशन समाप्त कराया जाए। सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मंच से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

