दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ : कल (15 जून 2026) की खबरों में दिल्ली में शुरू होगा ‘एक पेड़ मां के नाम’ मेगा वृक्षारोपण अभियान, दिल्ली जनगणना 2027: पहले चरण में 76 लाख मकानों का सर्वे, दिल्ली हाई कोर्ट ने पेड़ कटाई नियमों में बदलाव पर जताई सख्ती, AAP के भविष्य पर प्रशांत भूषण की टिप्पणी प्रमुख रहा।

दिल्ली में शुरू होगा ‘एक पेड़ मां के नाम’ मेगा वृक्षारोपण अभियान

दिल्ली सरकार जल्द ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ दिल्ली मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026 (Delhi Mega Tree Plantation Drive 2026) की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली सचिवालय में अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, जनभागीदारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, पौधारोपण के लक्ष्यों और विभिन्न विभागों व संस्थाओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली जनगणना 2027: पहले चरण में 76 लाख मकानों का सर्वे

राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 के पहले चरण का काम 14 जून को पूरा कर लिया गया। इस चरण में करीब 76 लाख मकानों और लगभग 55 लाख परिवारों का सर्वे किया गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक आंकड़ों में दिल्ली की आबादी 2.3 करोड़ से अधिक होने का अनुमान सामने आया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जनसंख्या के मामले में उत्तर-पूर्वी जिला सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र पाया गया है। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम जिला दूसरे स्थान पर और पश्चिम जिला तीसरे स्थान पर है। इन तीनों जिलों की कुल आबादी मिलाकर 78 लाख से ज्यादा दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम आबादी के मामले में नई दिल्ली जिला सबसे नीचे बताया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली हाई कोर्ट ने पेड़ कटाई नियमों में बदलाव पर जताई सख्ती

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने दिल्ली सरकार के उस फैसले पर गंभीर टिप्पणी की है, जिसमें आपात स्थिति में पेड़ों को हटाने के लिए ट्री ऑफिसर की पूर्व अनुमति की आवश्यकता को हटाया गया था। अदालत ने इस फैसले को प्रथम दृष्टया (prima facie) अदालत की अवमानना जैसा मामला माना है। मामला एक अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि इमरजेंसी प्रावधानों का दुरुपयोग कर राजधानी में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

AAP के भविष्य पर प्रशांत भूषण की टिप्पणी

आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) ने पार्टी के भविष्य को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार पार्टी का भविष्य अच्छा नहीं दिखता और यह धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है। एक इंटरव्यू के दौरान, प्रशांत भूषण ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadda) सहित कुछ नेताओं से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के भीतर कथित असंतोष और मतभेदों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में राज्यसभा टिकट वितरण को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठते रहे हैं और भाजपा ने कुछ सांसदों की कमजोरियों का लाभ उठाया।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

अरविंद केजरीवाल का PM मोदी पर हमला: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि देश में जल्द एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा, जो भारतीयों की मौत और अपमान का जवाब देगा। केजरीवाल ने दावा किया कि मौजूदा घटनाओं को लेकर देश के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा, “आज पूरे देश का खून खौल रहा है। लोग बहुत ज्यादा गुस्से में हैं।” आप संयोजक ने आरोप लगाया कि ट्रंप से जुड़ी घटनाओं में भारतीयों की मौत हुई, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई कड़ा बयान नहीं आया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला। (पढ़े पूरी खबर)

रेस कोर्स झुग्गी-झोपड़ी वालों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत: दिल्ली हाईकोर्ट ने रेस कोर्स झुग्गी-झोपड़ी इलाके में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। अदालत ने निर्देश दिया है कि 1 जुलाई तक उन लोगों के घरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, जिन्होंने पुनर्वास के लिए दूसरी जगह जाने का विकल्प स्वीकार नहीं किया है और अभी तक वहां शिफ्ट नहीं हुए हैं। हाईकोर्ट ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि ऐसे निवासियों के खिलाफ फिलहाल तोड़फोड़ या बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाए। अदालत का यह आदेश उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से अपने आशियाने को लेकर चिंता में थे। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रभावित लोगों की स्थिति और पुनर्वास प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए अंतरिम राहत प्रदान की। अदालत ने कहा कि जिन लोगों ने वैकल्पिक आवास का विकल्प नहीं चुना है, उनके मामले पर विचार किए बिना जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली पुलिस पर अपराध के दाग: देश की राजधानी की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की छवि को लेकर चौंकाने वाला खुलासा। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिले आंकड़ों में सामने आया है कि 80 हजार से अधिक जवानों वाले दिल्ली पुलिस बल में हर 100 में से करीब 1 पुलिसकर्मी आपराधिक मामलों (criminal cases) में आरोपी है। आंकड़ों के मुताबिक, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामलों में शिकायतें और मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस देश की सबसे हाईटेक सुरक्षा एजेंसियों में शामिल है और राजधानी की कानून-व्यवस्था, VVIP सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर दर्ज आपराधिक मामलों ने विभाग की साख पर असर डाला है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत: दिल्ली के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (PPAC) में बढ़ोतरी के बावजूद राजधानी के एक बड़े वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी योजना का लाभ मिलता है, उन पर इस बढ़ोतरी का असर बेहद सीमित रहेगा। सरकार के अनुसार, सब्सिडी के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस अतिरिक्त शुल्क के प्रभाव से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। (पढ़े पूरी खबर)

RML अस्पताल में ‘रक्त सेतु’ अभियान: दिल्ली के RML अस्पताल में रक्तदान को लेकर एक नई पहल शुरू की गई है। इस अभियान का नाम ‘रक्त सेतु’ (Rakt Setu) रखा गया है, जिसका उद्देश्य इमरजेंसी स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जब किसी मरीज को तुरंत ब्लड की जरूरत होगी, तो इस अभियान से जुड़े डोनर्स के नेटवर्क के जरिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे आपात स्थितियों में ब्लड सप्लाई प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इस पहल से जुड़ने के लिए इच्छुक रक्तदाताओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल aaosathchalen.org पर जाकर अपना विवरण दर्ज करना होगा। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली-NCR को दहलाने की साजिश नाकाम: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और ईस्टर्न रेंज की टीम ने एक बड़े पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंक-अपराध मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 7 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m