Delhi Murder: देश की राजधानी दिल्ली में मामूली विवाद में पांच नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला। दिल्ली के अशोक विहार में युवक ने नाबालिगों से कीचड़ उछालने के लिए मना किया। इससे उग्र में आकर पांचों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी पांच नाबालिगों को पकड़ लिय़ा है। सभी की उम्र 16 से 17 साल के बीच है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बंसी लाल के तौर पर हुई है। आरोपितों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार, 9 जुलाई को अशोक विहार पुलिस स्टेशन को सूचना मिली। इसमें बताया गया कि केशवपुरम की तरफ, प्रेम बारी पुल के पास एक अनजान व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसे चाकू मारा गया है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि एक घायल व्यक्ति पड़ा है, जिसके सीने, पेट और शरीर के अन्य अंगों पर चाकू के कई घाव थे। घायल को दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उधम सिंह पार्क,वजीरपुर निवासी बंसी लाल (34 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक लाला लाजपत राय मार्केट में एक सीसीटीवी दुकान में काम करते थे। जांच के दौरान मौके पर कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

पकड़े गए पांचों नाबालिग, चाकू बरामद

इसके बाद हत्या में शामिल पांचों नाबालिग को पकड़ लिया गया। उनके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित वहां से गुजर रहा था,तभी उन पर कीचड़ पड़ गया। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने झगड़ा शुरू कर दिया और उन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m