Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (30 सितंबर 2026) की खबरों में PG और हॉस्टल के छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, लाल किले पर ‘आजाद हिंद फौज’ का स्मारक बनाने की मांग खारिज, DUSU चुनाव में धांधली और ABVP के लिए वोट जुटाने का आरोप, दिल्ली में अब पहले लागू होगा GRAP प्रमुख रहा।

PG और हॉस्टल के छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में छात्रों के निजी पीजी, किराए के फ्लैट और निजी हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने प्राइवेट पीजी, किराए के फ्लैट और हास्टल में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सलाहकार और निगरानी समितियां बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर जवाब मांगा है.

पढ़े पूरी खबर…..

लाल किले पर ‘आजाद हिंद फौज’ का स्मारक बनाने की मांग खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें लाल किले पर आजाद हिंद फौज (INA) के शहीदों के योगदान और बलिदान को समर्पित स्मारक बनाने की मांग की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि भारत की आजादी की लड़ाई में आजाद हिंद फौज के योगदान को सम्मान देने के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर एक अलग स्मारक स्थापित किया जाए। मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि किसी स्मारक का निर्माण करना और उसके लिए जमीन उपलब्ध कराना सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है।

पढ़े पूरी खबर…..

DUSU चुनाव में धांधली और ABVP के लिए वोट जुटाने का आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi high Court) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों को चुनौती देने वाली याचिका बुधवार को खारिज कर दी। याचिका में चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर एबीवीपी के पक्ष में प्रचार करने का आरोप भी लगाया गया था। यह याचिका एनएसयूआई उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने दायर की थी। मीणा ने DUSU के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और परिणामों को चुनौती देते हुए चुनाव परिणाम रद्द करने की मांग की थी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में अब पहले लागू होगा GRAP

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लागू होने वाले ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) में बदलाव किया गया है। अब GRAP के अलग-अलग चरणों को संबंधित AQI की निर्धारित सीमा तक पहुंचने से पहले भी लागू किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य हवा की गुणवत्ता खराब होने से पहले ही प्रदूषण नियंत्रण के उपाय शुरू करना है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) एडवाइजरी जारी कर संशोधित GRAP और हवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किए गए बदलावों की जानकारी दी।

पढ़े पूरी खबर…..

युवराज हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज

रियल एस्टेट कारोबारी युवराज सिंह मनचंदा (Yuvraj Singh Manchanda) की मौत के मामले में गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली पर साकेत कोर्ट (Saket Court) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत ने शव को संभालने, उसकी पहचान कराने, पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में कथित लापरवाही को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले में जिस तरह से निर्धारित नियमों की अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है, उससे सबूत मिटाने में पुलिस अधिकारियों और सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली दंगा साजिश केस: दिल्ली दंगों Delhi Riots) से जुड़े कथित साजिश मामले में उमर खालिद (Umar Khalid) और शरजील इमाम (Sharjeel Imam) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से एक बार फिर राहत नहीं मिली है। अदालत ने दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। यह फैसला 30 सितंबर 2026 को सुनाया गया। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद उमर खालिद की ओर से दायर जमानत अपील तीसरी बार खारिज हुई है, जबकि शरजील इमाम को इस मामले में दूसरी बार जमानत से इनकार किया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

UPI पर MDR का विरोध: UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने के प्रस्ताव के विरोध में व्यापारियों ने 2 अक्टूबर को ‘No UPI Day’ मनाने का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन को दिल्ली के मोबाइल कारोबारियों का भी समर्थन मिला है। व्यापारिक संगठनों ने इस दिन UPI के जरिए भुगतान स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, दिल्ली मोबाइल एसोसिएशन और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने भी 2 अक्टूबर को ‘No UPI Day’ मनाने का ऐलान किया है। संगठनों का कहना है कि UPI पर MDR लागू होने की स्थिति में कारोबारियों पर अतिरिक्त लागत का बोझ पड़ सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 400 पन्नों की चार्जशीट: ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती स्लीपर बस में 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म (Gang-rape) के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने चार्जशीट (charge sheet) दाखिल कर दी है। पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में करीब 400 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में मामले से जुड़े 50 अभियोजन गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और मामले से संबंधित फॉरेंसिक रिपोर्ट को भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए वकील: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में पेश होने वाले एक वकील पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि वर्चुअल सुनवाई की सुविधा का इस्तेमाल कोर्टरूम की मर्यादा से समझौता करते हुए या न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालने के लिए नहीं किया जा सकता। जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अदालत को एक दिन में 70 से अधिक मामलों पर सुनवाई करनी पड़ती है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली सरकार ने जारी किया विंटर एक्शन प्लान 2026-27: दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान 2026-27 जारी कर दिया है। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली-NCR में प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करना और सर्दियों के दौरान हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाना है। विंटर एक्शन प्लान (Winter Action Plan) में वाहनों से होने वाले प्रदूषण, निर्माण कार्यों से निकलने वाली धूल, सड़क की धूल और औद्योगिक उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न उपाय शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही लोगों की आवाजाही और परिवहन व्यवस्था से जुड़े कदमों पर भी जोर दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली की ‘ड्रग्स क्वीन’ पार्वती के पास करोड़ों की संपत्ति: दिल्ली में ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार गिरोह की सरगना पार्वती उर्फ ‘ड्रग्स क्वीन’(Drugs Queen) के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आउटर नॉर्थ एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड (ANS) ने सोमवार को बवाना जेजे कॉलोनी स्थित उसके ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ सोना-चांदी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान 56.69 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा 355 ग्राम सोना और 161 ग्राम चांदी भी बरामद की गई है। पुलिस को चार फ्लैट और भूखंड से जुड़े कागजात भी मिले हैं। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m