Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (19 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली लक्ष्मी योजना के इस दिन खाते में आएंगे पैसे; अरविंद केजरीवाल का दावा-अमित शाह के कहने पर सत्येंद्र जैन को अरेस्ट किया; दिल्ली को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात; सत्येंद्र जैन समेत न्यायिक हिरासत में भेजा गया प्रमुख रहा।

1. दिल्ली लक्ष्मी योजना के इस दिन खाते में आएंगे पैसे

दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 1 सितंबर से 2500 रुपये आने लगेंगे। उससे पहले दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 27 अगस्त (रक्षा बंधन से एक दिन पहले) को तालकटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इसके पात्र महिलाओं को आधिकारिक पत्र सौंपेगी। इसके बाद पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

पढे पूरी खबर…….

2. अरविंद केजरीवाल का दावा-अमित शाह के कहने पर सत्येंद्र जैन पर अरेस्ट किया

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों में गड़बड़ी के मामले में दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी (ACB) ने गिरफ्तार किया है। आप नेता और अरविंद केजरीवाल सरकार में रहे मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सियासी संग्राम छिड़ गया है। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अमित शाह के कहने पर सत्येंद्र जैन पर अरेस्ट किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया गया गृह मंत्री अमित शाह ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के लिए एसीबी को फोन किया था। पहले सत्येंद्र जैन को अरेस्ट करने का कोई प्लान नहीं था।

पढे पूरी खबर…….

3. दिल्ली को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

दिल्ली को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही इस अवसर पर दिल्ली की महिलाओं के लिए भी स्पेशल बस सेवा की शुरुआत की गई। दिल्ली सीएम ने 56 Dedicated Ladies Special Electric Bus Services की शुरुआत की। वहीं छात्राओं के लिए 26 स्पेशल ट्रिप शुरू की। इसके अलावा दिल्ली से करनाल के बीच अंतर्राज्यीय रूट पर भी पांच नई एसी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।

पढे पूरी खबर…….

4. सत्येंद्र जैन समेत न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े टेंडर मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन समेत पांच आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. अदालत ने सत्येंद्र जैन की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने पुलिस द्वारा अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था. यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार से जुड़ा है.

पढे पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली में CNG पंप पर ब्लास्ट से 3 की मौतः दिल्ली के मुंडका स्थित टिकरी कलां इलाके में बुधवार को सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया. इस भीषण ब्लास्ट में तीन की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद पंप पर अफरा-तफरी मच गई. कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को संजय गांधी अस्पताल में लाए गए हैं. हादसे में पांच लोगों के घायल होने की अभी शुरुआती सूचना मिली है. (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में 47 लाख वोटरों पर लटकी तलवारः देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 47 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटने की नौबत आ गई है। दरअसल दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision) यानी एसआईआर (SIR) के तहत 24 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी की 70 में से 47 विधानसभा सीटों पर 30 से 40 प्रतिशत तक मतदाताओं के नाम इस सूची से बाहर हो जाएंगे। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदलः दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 43 IPS-DANIPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। अनुराग कुमार के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा फेरबदल है। राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की तरफ से जारी आदेश के अनुसार यातायात प्रभाग का प्रभार 1996 बैच के IPS अधिकारी एवं विशेष आयुक्त (CP) अजय चौधरी को सौंपा गया है। अब तक यातायात प्रभाग का जिम्मा संभाल रहे मनीष अग्रवाल को सुरक्षा इकाई की जिम्मेदारी दी गई है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m