इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने कहा कि मैं पूरे गाजा को अपना मानता हूं. कट्टरपंथी नेता और नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन-ग्विर ने भड़काऊ बयान देते हुए इजराइली सेना से हर रात गाजा में 30 से 40 लोगों को मारने की मांग की है. उनका यह विवादित बयान Hamas के हमले के बाद इजरायल की स्थिति पर चर्चा के दौरान आया. उन्होंने कहा कि गाजा से फिलिस्तीनियों के जाने के बाद पूरे इलाके में इजराइली बस्तियां बसेगी.

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमर बेन-ग्विर ने गाजा में हर रात 30 से 40 लोगों को मारने की वकालत की है. कहा कि फिलिस्तीनी लोग “इंसान भी नहीं हैं”.

राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर नेतन्याहू की गठबंधन वाली सरकार के सबसे कट्टरपंथी नेताओं में से एक हैं. एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में गाजा में हर रात 30 से 40 लोगों को निशाना बनाकर मारने की मांग की है. मंत्री बेन-ग्विर ने कहा, “मुझे लगता है कि गाजा में हर रात टारगेटेड किलिंग होनी चाहिए. उन्होंने यह बयान गाजा के पूर्व बंधक रोम ब्रास्लावस्की के साथ एक पॉडकास्ट में दिया.

इजराइली मंत्री ने कहा कि फिलिस्तीनी सिर्फ वे लोग नहीं है जिनसे अभी खतरा है. ये ऐसे लोग हैं जिन्हें जिंदा ही नहीं रहना चाहिए. उन्हें इंसान कहकर मैं उनकी तारीफ ही कर रहा हूं. उन्होंने ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी निशाना साधा और कहा कि हाल के दिनों में गाजा पर इजरायली हमलों में कमी आई है, जिससे वे सहमत नहीं हैं.

उनकी ये टिप्पणी रविवार को सामने आई और फिलिस्तीनी मीडिया ने इसे तुरंत शेयर करना शुरू कर दिया. इस भड़काऊ और विवादित बयान की फलस्तीनी पक्षों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई है.

बेन-ग्विर के पास देश की मिलिट्री पर कंट्रोल नहीं है और वह गाजा पर हमले का ऑर्डर नहीं दे सकते लेकिन, इजरायल के कट्टर दक्षिणपंथी ग्रुप में दशकों तक काम करने के बाद वह अब देश के सबसे असरदार लोगों में से एक हैं.

इससे पहले भी बेन-ग्विर और दूसरे इजरायली अधिकारियों के ऐसे ही बयानों की जमकर आलोचना हुई थी. कई बयानों को UN की वर्ल्ड कोर्ट में नरसंहार के इरादे के सबूत के तौर पर पेश किया गया है. कट्टरपंथी नेता बेन-ग्विर की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आईं जब सोमवार को अमेरिका के मध्य पूर्व दूत जेरेड कुशनर ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कई घंटों तक बैठक की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m