Kolkata RG Kar Rape Murder Case: आरजी कर रेप-मर्डर केस में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में जांच की तीव्रता से पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ (Ratna Debnath) बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पीड़िता की विधायक मां ने सीबीआई जांच की आलोचना करते हुए कहा कि वो CBI जांच की प्रगति से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। सरकार बदलने और खुद की पार्टी की सरकार बनने के बावजूद न्याय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने मामले की जांच को लेकर भी सवाल उठाए। अदालत की ओर से इस मामले में नई विशेष जांच टीम गठित किए जाने के बाद उन्होंने सीबीआई जांच की आलोचना की।

बैरकपुर में बुधवार को कार्यक्रम के दौरान रेप मर्डर पीड़िता की मां और पनिहाटी से बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने कहा कि न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर आगे नहीं बढ़ा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार बदलने के बाद भी असल में स्थिति बदली है। बीजेपी विधायक ने कहा कि वह राजनीति में नहीं आना चाहती थीं। हमें बताया गया था कि सरकार बदलने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। रत्ना देबनाथ ने बताया कि उनके पति का कारोबार था। उनकी बेटी ने भी उन्हें राजनीति में न शामिल होने को कहा था। उन्होंने कहा कि बेटी की ऐसी दर्दनाक मौत के बाद परिवार राजनीति में बिल्कुल नहीं आना चाहता था। उन्हें बताया गया कि बंगाल की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में गिरावट आई है।

‘डॉक्टरों को क्यों गिरफ्तार नहीं किया जा सकता’
बीजेपी विधायक देबनाथ ने कहा कि सीबीआई की ओर से यह कहा जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर हैं और उन्हें इस तरह गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जज ने भी कहा था कि डॉक्टरों को इस तरह गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी बेटी भी डॉक्टर थी, लेकिन अगर कोई डॉक्टर अपराधी है और उनकी बेटी की हत्या में शामिल है तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सकता।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m