MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 02 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
आचार्य समय सागर जी देंगे विधानसभा में प्रवचन…! भोपाल में चातुर्मास पर बोले CM मोहन यादव- सरकार बुलाएगी विशेष सत्र
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विद्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के पावन चातुर्मास के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। एमपी नगर स्थित ‘विद्योदय तीर्थ’ में आयोजित कलश स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री के चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया और एक बड़ी घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर…
भोपाल में सील नहीं होंगी दुकानें…! CM हाउस में बैठक, मोहन सरकार ने बनाई हाईलेवल कमेटी, ननि की कार्रवाई पर रोक
राजधानी भोपाल की आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम द्वारा की जा रही कठोर कार्रवाई पर आखिरकार राज्य सरकार ने बड़ा ब्रेक लगा दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली बुलाए गए एमपी कांग्रेस के दिग्गज, 4 अगस्त को आलाकमान लेगा समीक्षा बैठक, कई जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज
मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में कसावट और कसाव लाने की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं को दिल्ली तलब किया है, जहां 4 अगस्त को प्रदेश संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत सभी प्रदेश सह-प्रभारियों को विशेष रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
साधु वेश में प्रदर्शन सनातन का अपमान! सांसद पप्पू यादव पर भड़का संत समाज, सदस्यता रद्द कर जेल भेजने की मांग
संसद में सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु के वेश में किए गए प्रदर्शन की गूंज अब मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ तक पहुंच गई है। इस मामले में संसद से सड़क तक सियासत गरमा चुकी है और अब संत समाज ने भी मोर्चा खेल दिया है। निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने टीकमगढ़ के धजरई हनुमान मंदिर में साधु-संतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू यादव के इस प्रदर्शन का कड़ा विरोध जताया। पढ़ें पूरी खबर…
प्रदर्शन करो पर गाली-गलौज नहीं…! Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, बोले- 500 ने देश को बदनाम किया
अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में हुए Gen-Z प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंदौर के कृषि कॉलेज में आयोजित 15 हजार वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना लोकतंत्र का अधिकार है लेकिन संविधान की मर्यादा में रहकर बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं को गालियां दी गईं जो अनुचित है। दिल्ली में बैठे महज 500 लोगों ने पूरे विश्व के सामने भारत को बदनाम करने का काम किया है। पढ़ें पूरी खबर…
‘राजनीति छोड़कर बाबा बनने वाले हैं नरोत्तम मिश्रा’, ASP प्रत्याशी दामोदर यादव का विवादित बयान, धीरेंद्र शास्त्री और उनके भाई को बताया भूमाफिया
दतिया उपचुनाव में आजाद समाजवादी पार्टी (ASP) प्रत्याशी दामोदर यादव ने सनातन को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर खुलकर हमला करते हुए उन्हें और उनके भाई शालिग्राम को भूमाफिया बताया है। साथ ही अन्य बाबाओं की दुकान बंद करने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…
केंद्र से एमपी को बड़ी सौगात: टैक्स डेवोल्यूशन के तहत मिले ₹8,010 करोड़, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने जताया आभार
केंद्र सरकार ने राज्यों की आर्थिक मजबूती और विकास योजनाओं को गति देने के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए टैक्स डेवोल्यूशन (कर हस्तांतरण) की अतिरिक्त किस्त के रूप में कुल ₹1.09 लाख करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। इस फैसले के तहत मध्यप्रदेश को ₹8,010 करोड़ की बड़ी वित्तीय सहायता मिली है। मध्यप्रदेश को मिली इस अतिरिक्त वित्तीय राहत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। पढ़ें पूरी खबर…
मुख्यमंत्री ‘जन विश्वास अभियान’ पर मुख्य सचिव सख्तः अधिकारियों को दिए निर्देश-निराकरण की संख्या नहीं, शिकायतों में कमी बनेगी परफॉर्मेंस का पैमाना
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कसावट तेज हो गई है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए प्रदेश के सभी संभागायुक्तों और जिला कलेक्टर्स को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया है कि अधिकारियों की परफॉर्मेंस का आकलन सिर्फ निराकृत शिकायतों की संख्या से नहीं, बल्कि फील्ड भ्रमण के दौरान मिलने वाली शिकायतों में आई वास्तविक कमी से किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में मध्यप्रदेश के सभी कलेक्टर्स और कमिश्नर्स को औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
विकास की रफ्तार पर ब्रेक! गार्डर लॉन्चिंग से घंटों थमी ट्रेन, अमलाई स्टेशन पर थमे पहिए, 1 घंटे तक रुकी रही शटल, यात्री परेशान
चिरमिर से शहडोल होकर कटनी की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को रविवार को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब चिरमिरी करनी शटल ट्रेन अमलाई रेलवे स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, ट्रेन के लंबे समय तक रुके रहने से यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई, सबसे अधिक दिक्कत उन मरीजों और उनके परिजनों को हुई, जो इलाज के लिए शहडोल जा रहे थे, कई यात्रियों ने ट्रेन के विलंब से चलने पर नाराजगी भी जताई। पढ़ें पूरी खबर…
रिहायशी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोगः सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग
राजधानी भोपाल के रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (कमर्शियल एक्टिविटीज) के खिलाफ स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर गौतम नगर क्षेत्र में रहवासियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाल रहे रहवासियों ने भोपाल नगर निगम (BMC) की अब तक की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


