MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 09 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

MP से 4 नई फ्लाइट की शुरुआत

मध्य प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में रविवार को एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने मध्य प्रदेश में चार नई सीधी हवाई सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवाएं राजधानी भोपाल और पहले भारत के प्रमुख महानगरों कोलकाता और पटना से विंध्य और महाकौशल क्षेत्रों को सीधा हवाई संपर्क प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने भोपाल से रीवा जाने वाली एलायंस एयर की पहली उड़ान के यात्रियों को बोर्डिंग पास भी वितरित किए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी उसी उड़ान से रीवा के लिए रवाना हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर

एजेंट ने डकारीं लोन की किस्तें

कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम मुरबारी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई है। एक ओर जहां लोन एजेंट की धोखाधड़ी के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बैंक खाता होल्ड हो गया है और उन्हें 9 महीने से मानदेय नहीं मिल सका है तो वहीं दूसरी ओर मई माह में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कोरी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

रेलवे स्टेशन पर मनचले ने की छेड़छाड़ तो महिला बनी ‘झांसी की रानी’

रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है लेकिन शहडोल जिले के बुढ़ार रेलवे स्टेशन से सामने आया एक वीडियो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। देर रात ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद महिला ने ल रौद्र रूप दिखाया, महिला ने बिना डरे काली और झांसी की रानी का रूप धारण कर मनचले को मौके पर ही लात-घूंसों व मोबाइल से पीट-पीटकर सबक सबक सिखाया कि मनचले को उसकी मम्मी याद आ गई, महिला आको मम्मी मम्मी कहकर रहम की भीख मांगने लगा। महिला के सेल्फडिफेंस पिटाई का वीडियो शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर

शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अभद्रता की हदें की पार

एक तरफ विपक्ष और जनता पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट का विरोध कर रही है। दूसरी ओर रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विरोध करने वालों को हड़काते हुए बेहद अशोभनीय और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने एथेनॉल के विरोधियों को मंच से चिल्लाते हुए यह कह दिया कि क्या शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा? उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

आदिवासी हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!

ग्राम चांदपुर स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

जांच करने पहुंचे खाद्य अधिकारी, चौपाटी पर उड़ाई दावत

शहडोल की चौपाटी में जांच के नाम पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों की कथित दावत का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। जिन अधिकारियों को दुकानदारों के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचनी थी, उन्हीं पर चाट-फुल्की और फास्ट फूड का स्वाद लेने, यहां तक कि खाने की सामग्री पैक कराकर ले जाने के आरोप लग रहे हैं। दुकानदारों का दावा है कि सामग्री का भुगतान भी नहीं किया गया, अब वायरल वीडियो के बाद सवाल उठ रहा है। क्या चौपाटी में खाद्य सुरक्षा की जांच हुई या फिर जांच के नाम पर ही पार्टी हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

शराबी शिक्षक की गंदी करतूत

मैहर के संकुल केंद्र मिरगौती अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमुआ से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक समयलाल कोल अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल परिसर में ही मल त्याग कर मासूम बच्चों से उसकी सफाई कराते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

ट्राले की टक्कर से 6 युवकों की मौत, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे गुजरात

मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा हो गया। महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बदनावर थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

लाड़ली बहना समेत प्रमुख योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा

 मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता, प्रासंगिकता और उनके वास्तविक क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है, जो लाडली बहना योजना सहित विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा करेगी। यह कमेटी अगले एक महीने के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

महाकाल के दरबार में पहुंचे गायक बी प्राक

सुप्रसिद्ध गायक “प्रतीक बच्चन” बी प्राक ने आज तड़के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए । इस दौरान वें बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। दर्शन के उपरांत बी प्राक ने कहा कि श्रावण माह के महीने में बाबा महाकाल के दरबार आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m