MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 1 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

MBBS छात्र की फीस अटकी

 मध्यप्रदेश में ओबीसी (OBC) वर्ग के गरीब वर्ग से आने वाले मेडिकल छात्रों की फीस रिंम्बर्समेंट न करने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस गंभीर मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार, मध्यप्रदेश सरकार और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से चार सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

जलती चिता से मांस खाने का VIDEO वायरल

 मध्य प्रदेश के उज्जैन में जलती चिता से मांस निकालकर खाने वाली कथित किन्नर काली नंद गिरी को गिरफ्तार किया गया है। काली नंद गिरी ने श्मशान से जलती चिता से मांस निकालकर खाया था। इतना ही नहीं इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि ‘यह तो बहुत टेस्टी है’। वायरल वीडियो की जांच के बाद यह कार्रवाई की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन में मस्जिद के हिस्से को हटाने पर हंगामा

 मध्य प्रदेश के उज्जैन के केडी गेट स्थित मदीना मस्जिद के बाहर मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मस्जिद को तोड़े जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया। इस दौरान मस्जिद से अनाउंसमेंट कर समाजजनों को नमाज के बहाने मौके पर बुलाया गया। इसके बाद लोगों से कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठने का आह्वान किया गया। देखते ही देखते मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किए जाने की बात सामने आई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई रोक दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद समाजजनों से चर्चा की। यहां पढ़ें पूरी खबर

78 पुलिस इंस्पेक्टर के प्रमोशन पर रोक

मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। डीजीपी ने शिकायत के आधार पर 78 पुलिस इंस्पेक्टर के प्रमोशन पर रोक लगा दी है। प्रमोशन के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इस संबंध में डीजीपी कैलाश मकवाना ने आदेश जारी किया है। आइए जानते है आखिर वजह क्या है..? यहां पढ़ें पूरी खबर

MP कैबिनेट के बड़े फैसले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए गए है। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग 41 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों और जनकल्याणकारी निर्णयों को मंजूरी दी है। प्रदेश में ग्रामीण विकास के ढांचे को गति देने के लिए ‘विकसित भारत: वीबी जी राम जी योजना’ के क्रियान्वयन के लिये 29 हजार 619 करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव का अनुसमर्थन किया गया। साथ ही प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पश्चिम भोपाल बायपास 4-लेन निर्माण के लिए 3 हजार 774 करोड़ और मेहलुआ-बीना-खिमलासा-मालथोन मार्ग के लिए 3 हजार 272 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, जिससे राज्य में औद्योगिक और सभी तरह के आवागमन को नई ऊर्जा मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

तमिलनाडु की तर्ज पर MP में TET पर हो फैसला

टीईटी अनिवार्यता मामले से जुड़ी बड़ी खबर है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार की तरह मध्य प्रदेश सरकार भी TET को लेकर फैसला ले। विशेष सत्र बुलाकर टीईटी अनिवार्यता को खत्म किया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर

600 पन्नों की वो ‘फाइल’, जिसने खोल दिए रसूखदारों के राज

चर्चित इंदौर हनीट्रैप-2 मामले में पुलिस ने कोर्ट में पूरक चालान पेश कर दिया है। 600 पन्नों के इस विस्तृत चालान में श्वेता जैन को संगठित ब्लैकमेलिंग गिरोह की मास्टरमाइंड बताया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर को निशाना बनाकर ब्लैकमेलिंग की पूरी साजिश रची थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI और ABVP में हिंसक झड़प

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) और भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कॉलेज घेराव के दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी उपद्रवियों की भारी खींचतान हुई, जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर

भोपाल के सतगढ़ी में होगी आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027

मध्य प्रदेश में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की मेजबानी राजधानी भोपाल का सतगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र करेगा। यह समिट जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। आयोजन को भव्य और सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयारियां और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की योजनाएं बनाई गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

राज्यपाल से मुलाकात कर ‘विजय शाह’ पर कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान राज्यपाल से निवेदन किया है कि इस पर पुनर्विचार किया जाए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सेना और देश की बेटी का अपमान हुआ है, इसके बावजूद भी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं उन्होंने यूसीसी को काला कानून भी बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m