MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 13 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
लाडली बहनों के खाते में रविवार को आएंगे 1500 रुपए
मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली विकास खंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 1 करोड़ 25 लाख लाभार्थियों के खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत
मध्य प्रदेश में नशे की लत युवाओं की जान ले रही है। इसी से जुड़ा एक मामला विदिशा से सामने आया है जहां ड्रग्स के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। घटना माधवगंज की है जहां कपिल नाम का युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी आदर्श तिवारी मौके पर पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर
बच्ची की दवा लेकर लौट रही महिला पर फेका तेजाब
मध्य प्रदेश के सागर शहर से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिट्ठल नगर कजलीवन मैदान इलाके में एक महिला पर सरेराह तेजाब (Acid) से हमला कर दिया गया। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और सनसनी फैल गई है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
VVIP ड्यूटी का हवाला दे घायल को नहीं दी एंबुलेंस
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय से संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक गंभीर रूप से घायल मरीज को एंबुलेंस के लिए दो घंटे तक तड़पना पड़ा। आरोप है कि अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले ने डोनेटेड सरकारी एंबुलेंस को मरीजों के लिए देने से इनकार कर दिया और इसे ‘VVIP ड्यूटी’ के लिए आरक्षित बताया। इस घोर लापरवाही पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
1 साल में 53 प्रसूताओं की मौत
मध्य प्रदेश का आदिवासी बाहुल्य सीधी जिला अस्पताल एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। अस्पताल की बदहाली और लापरवाही का आलम यह है कि यहां बीते एक वर्ष में 53 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। यह चौंकाने वाला आंकड़ा अब प्रदेश स्तर पर भारी चर्चा और चिंता का विषय बन गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मानवाधिकार आयोग ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
वन विभाग और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों का हमला
देवास जिले के बागली क्षेत्र के जिनवानी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में 6/7 वनकर्मी घायल हो गए, जबकि शासकीय वाहन और जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बीजेपी विधायक के केस से जज ने खुद को किया अलग
मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक और रसूखदार खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक हाईप्रोफाइल मानहानि मामले में जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी खबर आई है। जस्टिस विशाल मिश्रा ने संजय पाठक के इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग (Recuse) कर लिया है। इतना ही नहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए माननीय न्यायाधीश ने बेहद सख्त टिप्पणी भी की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
राजघराने की बहू को गोली मारने वाली आरोपी महिला को पुलिस चौकी में ‘VIP ट्रीटमेंट’!
मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद अंतर्गत परसमनिया गढ़ी में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बाद अब पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। राजघराने की बहू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें लहूलुहान करने वाली मुख्य आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा ‘वीआईपी (vip) ट्रीटमेंट’ दिए जाने का मामला सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
9वीं की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़
मध्य प्रदेश के सिवनी से शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय स्कूल के शिक्षक पर कक्षा नौंवी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है। इस पूरी घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नर्सों की लापरवाही से गई 3 साल के मासूम की जान
राजधानी भोपाल के एम्स अस्पताल में नर्सों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाए जाने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि बोन मैरो टेस्ट के लिए मंगाया गया फॉर्मेलिन इंजेक्शन गलती से बच्चे की आईवी लाइन में डाल दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

