MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 30 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

NEET पेपर लीक पर भोपाल में कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन

 NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर शनिवार 30 मई को राजधानी भोपाल में कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रेडक्रॉस चौराहे के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

खंडवा में मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म

 मध्य प्रदेश के खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आज एक विशेष अवसर देखने को मिला है।  बिलाल ने सनातन धर्म में वापसी की है। बिलाल खान खिड़कियां के एक हिंदू परिवार के संपर्क में था। जिन्हें पता था कि खंडवा के महादेगढ़ मंदिर में घर वापसी होती है। बिलाल ने कहा कि वह पशु की कुर्बानी से विचलित था , इसलिए उसने आज बकरा ईद के बीच त्यौहार के चलते सनातन धर्म अपना कर बिलाल से विशाल बन गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

अपनी ही सरकार के मंत्री पर भड़के BJP MLA

 अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले गुना विधायक ने अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ बयान दिया है। बिजली संकट पर भड़के पन्नालाल शाक्य ने ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ‘ऐसे नकारा मंत्रियों को हटाओ। उन्होंने प्रभारी मंत्री पर भी उपेक्षा के आरोप लगाए। यहां पढ़ें पूरी खबर

शख्स ने कुल्हाड़ी से काट लिया खुद का प्राइवेट पार्ट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में एक शख्स ने खुद को प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद उसे कुएं में फेंकने के बाद अस्पताल पहुंच गया। यहां उसने जो वजह बताई, वह जानकर हर किसी के होश उड़ गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

OTT पर ‘सट्टा किंग’ का महिमामंडन !

 क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब अपराधियों और भगोड़ों के महिमामंडन का जरिया बनते जा रहे हैं? क्या पैसे के दम पर दुबई में बैठे सट्टा किंग को भारत के युवाओं के सामने एक ‘रोल मॉडल’ की तरह पेश किया जा रहा है? यहां पढ़ें पूरी खबर

‘जज साहब’ की जिद पर पूरे शहर में ब्लैकआउट

मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में लगातार दूसरी रात लोगों को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। पहले अंधड़ से बिजली व्यवस्था ठप हुई। घंटों मशक्कत के बाद सप्लाई बहाल तो हुई, लेकिन तीन लोगों ने अपने घर की बिजली ठीक कराने की मांग को लेकर पूरे शहर की लाइट गुल करवा दी। गर्मी और उमस के बीच लोगों को पानी संकट समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर

सौतेले पिता की दरिंदगी: मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका बेटी का शव

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहलाने वाली घटना से हर किसी की रूह कांप उठी। सौतेले पिता ने अपनी बेटी का शव मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। फिर पुलिस के सामने उसके अपहरण की कहानी बनाते हुए उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाता रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर

 बांधवगढ़ में ढाई महीने के भीतर 8 Tiger की मौत

मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में 8 बाघों की मौत मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। वकीलों का तर्क है कि मौत के पहले बाघों की शारीरिक हालत कमजोर थी। वकीलों का तर्क है कि मौत का कारण कैनाइन डिस्पेंटर वायरस सीडीवी भी माना जा रहा है। जस्टिस विवेक जैन एवं जस्टिस एके निरंकारी की बेंच में सुनवाई हुई है। मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

ट्विशा केस में सीन रिक्रिएशन करेगी CBI

ट्विशा सुसाइड मिस्ट्री को सुलझाने के लिए CBI को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इसे आगे बढ़ाते हुए सीबीआई आरोपी समर्थ और गिरिबाला सिंह को लेकर उनके घर जाएगी। जहां सीन रिक्रिएशन कराया जाएगा। इस दौरान ट्विशा के 80 किलो के पुतले को फंदे पर लटकाया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाओं की तारीखें घोषित

मध्यप्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाओं (Re-exams) का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा की नई तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को इस संबंध में जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m