MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 4 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ के लिए नई कमेटी
मध्य प्रदेश सरकार ने ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए तीन वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों की एक नई उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। पूर्व में तैनात अफसरों के स्थान पर अब तीन नए प्रशासनिक अधिकारियों को इस कमेटी की कमान सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में MP के मंजूर की मौत
कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ईरानी हमले में उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी निवासी मंजूर अहमद (30 वर्षों से कुवैत में टेलरिंग का काम कर रहे थे) की दर्दनाक मौत हो गई। भारतीय दूतावास शव को हवाई मार्ग से अहमदाबाद भेजने की तैयारी कर रहा है, लेकिन आर्थिक रूप से बेबस परिजनों ने अब प्रशासन से शव को अहमदाबाद से उज्जैन लाने के लिए सरकारी मदद और एंबुलेंस की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…
डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
मुरैना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
गुटखा कारोबारी के 5 ठिकानों पर GST का छापा
जबलपुर में राज्य कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने एक बड़े गुटखा और पान मसाला कारोबारी के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कारोबारी के शहर में स्थित अलग-अलग पांच ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के लिए बनाए गए एक ही परिवार के ‘सरोगेट फर्म नेटवर्क’ (फर्जी कंपनियों का जाल) का सनसनीखेज भंडाफोड़ हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान
मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होने हैं। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया हैं।
- कांग्रेस उम्मीदवार- पढ़ें पूरी खबर…
- बीजेपी उम्मीदवार – पढ़ें पूरी खबर…
उज्जैन की दीक्षा ने रचा कीर्तिमान
उज्जैन की दीक्षा कुशवाह ने 8 एम एम की छोटी सी चने की दाल पर 12 ज्योतिर्लिंग बनाकर के नया कीर्तिमान रचा है। यह अद्भुत कलाकृति उन्होंने 13 अप्रैल 2026 को तैयार की। शिप्रा फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिषेक तोमर के सानिध्य में दीक्षा ने यह रिकॉर्ड हासिल किया है। दीक्षा ने 12 ज्योतिर्लिंग बनाने की प्रेरणा केदारनाथ, बद्रीनाथ और बाबा महाकाल के दर्शन यात्रा करने के बाद ली थी। पढ़ें पूरी खबर…
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के प्रस्ताव से छिड़ी नई बहस
भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय” करने के प्रस्ताव आने के बाद नई बहस छिड़ गई है। प्रस्ताव में कहा गया है की राजा भोज का योगदान क्षेत्र के लिए बड़ा है, जबकि बरकतउल्ला भोपाली का सिर्फ भोपाल निवासी होना ही जुड़ाव है। इसी तर्क के आधार पर कार्य परिषद की बैठक में न बदलने का फैसला हुआ। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव चर्चा में है। नया नाम “वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय” सुझाया गया है प्रस्ताव में राजा भोज के योगदान गिनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
इंदौर हनी ट्रैप केस में नया मोड़!
इंदौर में चर्चाओं का केंद्र बने कथित हनी ट्रैप और शराब कारोबारी से ब्लैकमेलिंग मामले की जांच अभी भी कई सवालों के जवाब तलाश रही है। सात आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद भी पुलिस की पड़ताल थमी नहीं है। वहीं दो अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
हलक में अटकी विधायक जी की जान
लखनादौन विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की जान पर आफत तब बन गई जब उनकी कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम पेल हो गया और गाड़ी अंदर से लॉक हो गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई और विधायक व उनके साथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फूंका पुतला
भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का विरोध अब सड़कों पर देखने को मिल रहा है। आज नर्मदापुरम जिले में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने में इंडियन यूएस ट्रेड डील का विरोध करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगाए और ट्रंप का पुतला दहन किया,इस दौरान पुलिस पर किसानों की झड़प भी देखने को मिली,बड़ी संख्या में किसान इटारसी के जयस्तंभ चौक पर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…
वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस पार्षद को झटका
इंदौर के चर्चित वंदे मातरम गान विवाद में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम को बड़ा कानूनी झटका लगा है। जिला कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

