MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 6 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता KGP 11 की मौत
कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 27 माह की भारतीय मूल की मादा चीता KGP11 की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर चीता प्रोजेक्ट की निगरानी व्यवस्था और मॉनिटरिंग सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
मायरा रिसोर्ट संचालक समेत 13 लोगों पर 5 करोड़ का जुर्माना
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर तहसील के ग्राम गोहारा में निजी भूमि से बिना वैधानिक अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी एवं मुरम के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अपर कलेक्टर बैहर डी.पी. बर्मन ने मायरा रिसोर्ट के संचालक ए.के.अग्रवाल सहित 13 व्यक्तियों पर कुल 4 करोड़ 99 लाख 6 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक
राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक की। विधायकों को एकजुट करने के लिए यह मीटिंग आयोजित की गई थी। कमलनाथ समेत 4 MLA बैठक में नहीं पहुंचे। बाला बच्चन ने बताया कि वह वर्चुअली शामिल हुए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
CM हेल्पलाइन में महाफर्जीवाड़ा!
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार जिस ‘सीएम हेल्पलाइन 181’ को आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण की सबसे बड़ी संजीवनी मानती है, मऊगंज पुलिस के एक शातिर सिंडिकेट ने उसे ही ‘भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े’ की भेंट चढ़ा दिया है। जिले में थाने की रैंकिंग को नंबर वन बनाए रखने और आला अधिकारियों की नजरों में कागजी छवि चमकाने के लिए मऊगंज पुलिस ने कानून-व्यवस्था का ऐसा मखौल उड़ाया है, जिसने खाकी को बुरी तरह दागदार कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा दावा, तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां?
मध्य प्रदेश के इंदौर में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐसा बयान दिया है जिसने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां? यहां पढ़ें पूरी खबर
नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जहां एक युवती को नौकरी का झांसा देकर पहले तो जाल में फंसाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक 23 साल की युवती को फ्लैट पर ले जाकर गलत हरकत की गई। इतना ही नहीं, बाद में फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद थाटीपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर छेड़छाड़, धमकाने और आईटी एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
2 से अधिक संतान होने पर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवाओं के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने ‘नए सिविल सेवा नियम 2026’ का मसौदा (ड्राफ्ट) जारी कर दिया है। इस नए ड्राफ्ट में जनसंख्या नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों पर सरकारी नौकरी की पाबंदी को बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही एक से अधिक जीवित जीवनसाथी होने की स्थिति में भी उम्मीदवार को अपात्र घोषित किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
खनन करने नदी का सीना चीरकर बना दिया रास्ता, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
अनूपपुर जिले में रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने खनन के लिए केवई नदी का प्रवाह ही रोक दिया। माफियाओं ने रेत निकालने के लिए नदी के बीचों-बीच अस्थाई सड़क बना दी। जिससे नदी का पानी रुक गया और बहाव प्रभावित हो गया। मामले के गंभीर मानते हुए माननीय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
अपनी तो जैसे-तैसे…’ पर झूमे कांग्रेस विधायक
मध्य प्रदेश केउज्जैन में देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ फिल्मी गीत पर डांस करते नजर आ रहे है। यहां पढ़ें पूरी खबर
भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां करैरा-भितरवार मार्ग पर स्थित हाजीनगर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को बेरहमी से रौंद दिया। इस भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

