सङ्गच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्। एकता और सामूहिक प्रयास को शक्ति देने वाला ऋग्वेद का यह श्लोक मध्य प्रदेश के संदर्भ में प्रासंगिक है जिसका अर्थ है – हम साथ चलें, मिलकर संवाद करें और हमारे विचारों में एकता हो।

                   किसी भी समाज और प्रदेश की वास्तविक उन्नति उसके नागरिकों के सुख, सम्मान और कल्याण में होती है। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस राज्य के गठन की वर्षगाँठ के अलावा प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और बेहतर भविष्य के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है।

              भारत का हृदय है मध्य प्रदेश जो अपनी प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक गौरव, आध्यात्मिक परंपराओं, जनजातीय संस्कृति और मेहनतकश जनता के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए मध्य प्रदेश ने अपने सात दशकों की यात्रा में अनेक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। वर्ष 2026 में मनाया जाने वाला 71वाँ स्थापना दिवस हमें इसके अतीत के गौरव के साथ भविष्य की जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।

               प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को जनकल्याण से जोड़ने की दिशा में प्रयासरत है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य की सरकार के बीच समन्वय को ही डबल इंजन की सरकार के रूप में देखा जाता है। इस समन्वय का उद्देश्य विकास योजनाओं को गति देना, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही होता है। मगर इन प्रयासों की वास्तविक सफलता तभी मानी जा सकती है जब उनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुँचे और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे।

                     मध्य प्रदेश में इस वर्ष का किसान कल्याण वर्ष और ‘समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश’ का संकल्प विशेष महत्व रखने वाला है। जैसा कि सर्वविदित है कि किसान अन्नदाता होने के साथ ही साथ  प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन की मज़बूत नींव भी होता है। खेती को आधुनिक तकनीक, बेहतर सिंचाई, कृषि नवाचार, उचित बाजार और मूल्य संवर्धन से जोड़ना ज़रूरी है। क्योंकि जब किसानों की आय, सम्मान और सुरक्षा बढ़ेगी तभी गाँव समृद्ध होंगे और प्रदेश की प्रगति अधिक व्यापक होगी।

                    मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य का स्थापना दिवस आत्ममंथन का अवसर भी है। प्रदेश के युवाओं से अपेक्षा है कि वे भी सिर्फ़ नौकरी की प्रतीक्षा करने वाले ना बनें  बल्कि कौशल, नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार के माध्यम से अवसर पैदा करने वाले बनें। राज्य सरकार को भी चाइए कि वो शिक्षा को रोज़गार से जोड़ें, और भी डिजिटल क्षमताएँ विकसित करें  और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित क़रें क्योंकि यही समय की माँग है। राज्य सरकार, शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत और समाज को मिलकर युवाओं के सपनों को उचित दिशा देनी होगी।

                    मध्य प्रदेश के विकास की इस यात्रा में महिलाओं का सशक्तीकरण, गरीबों का सम्मान, जनजातीय समुदायों की विरासत का संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ और पर्यावरण की रक्षा यह सभी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। सड़कें, उद्योग और भवन किसी भी राज्य के लिए प्रगति के प्रतीक होते हैं मगर संवेदनशील समाज, ईमानदार नागरिक और मजबूत सामाजिक संबंध उसकी आत्मा होती है।

                     प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर प्रदेश के दूरस्थ गाँवों तक स्थापना दिवस का एक ही संदेश का सम्प्रेषण होना चाहिए कि मध्य प्रदेश के विकास में हम सबकी भागीदारी होगी। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं लेकिन प्रदेश का हित, सामाजिक सद्भाव और नागरिकों का कल्याण हम सभी की साझा प्राथमिकता होगी।

याद रहे स्थापना दिवस सिर्फ़ उत्सव नहीं, सभी के लिए अपने कर्तव्यों का संकल्प दिवस भी है। किसान को सम्मान, युवा को अवसर, महिला को समान अधिकार और प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन ही प्रथम दृष्टया किस भी राज्य की सच्ची प्रगति है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों को जनभागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही से और प्रभावी बनाया जा सकता है।

मध्य प्रदेश का भविष्य सरकारी योजनाओं के साथ सरकार के प्रयासों, नागरिकों के विश्वास और समाज के सामूहिक पुरुषार्थ से बनेगा। कामना यही है कि ‘एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और संवेदनशील राज्य के रूप में मध्य प्रदेश अपनी पहचान को स्थायित्व देगा।

संदीप अखिल

सलाहकार संपादक

न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़/लल्लूराम डॉट कॉम

दुर्ग। एक्सीडेंट होने पर बेटे को बिना ड्राइविंग लाइसेंस बाइक चलाने देना पिता के लिए भी जेल जाने का कारण बन गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाकर सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मारने के मामले में दुर्ग की सत्र अदालत ने बाइक चालक बेटे की 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं बिना लाइसेंस बेटे को गाड़ी सौंपने के आरोप में पिता को भी 3 महीने के साधारण कारावास से दंडित किया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Morning News : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत… ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में प्रदेश के कांग्रेस नेता होंगे शामिल… पढ़ें और भी खबरें

मामले में अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक द्रोण ताम्रकार ने पैरवी की। घटना पिछले साल 4 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे कोलका स्थित इंदु आईटी स्कूल के पास हुई थी। आरोपी मोहित बघेल अपने दोस्त वासुदेव ठाकुर को पीछे बैठाकर बाइक तेज रफ़्तार से लहराते हुए चला रहा था।

वासुदेव के टोकने और दुर्घटना की आशंका जताने के बावजूद मोहित ने रफ्तार कम नहीं की। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रही एक्टिवा से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार शादान अली के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनके साथी उत्तम पांड गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश के. विनोद कुजूर की कोर्ट ने बेटे और पिता को जेल भेजने का आदेश दिया।

अभिभावकों के लिए बड़ा सबक

मोटरयान अधिनियम के तहत यदि कोई वाहन स्वामी अपने नाबालिग या बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले बच्चे / परिजन को सार्वजनिक स्थान पर गाड़ी चलाने देता है, तो हादसे या चेकिंग की स्थिति में वाहन मालिक पर भी कानूनी कार्रवाई, जुर्माना और जेल की सजा का सख्त प्रावधान है। दुर्ग कोर्ट का यह फैसला ऐसे सभी अभिभावकों के लिए एक कड़ा संदेश है।

नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई

पुलिस ने बीते तीन सालों में 201 प्रकरणों पर कार्रवाई की है. वर्ष 2024 में 13 कार्रवाई की गई, वर्ष 2025 में 78 और 2026 में 110 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. आंकड़ों से स्पष्ट हैं कि साल-दर-साल प्रकरणों में बढ़ोतरी हो रही है. पुलिस कार्रवाई के बावजूद लोगों के व्यवहार में बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला टैक्‍स पूरी तरह खत्‍म कर दिया है. वहीं डीजल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स 3 रुपये और ATF पर भी लगने वाली एक्‍सपोर्ट ड्यूटी भी 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गई है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नई दरें 31 अक्टूबर से अगले दो हफ्ते के लिए लागू होंगी. शनिवार को केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर के एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाने का फैसला किया

सरकार हर 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को देखते हुए इन दरों की समीक्षा करती है. 

केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले शुल्कों में बड़ा बदलाव करते हुए वित्त मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले 2.5 रुपये प्रति लीटर के विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क(SAED) को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.

वहीं, डीजल के निर्यात पर केंद्र सरकार ने 3 रुपये प्रति लीटर टैक्स और बढ़ा दिया है. एक्सपोर्ट किए गए डीजल पर SAED और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस का मिलाकर 8.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 11.50 प्रति लीटर कर दिया गया है. साथ ही ATF Export पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) को पहले के 10.50 रुपये प्रति लीटर से थोड़ा बढ़ाकर 11 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.

वित्त मंत्रालय द्वारा शनिवार 31 अक्टूबर को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि दो हफ्तों के लिए डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल गेन टैक्स बढ़ा (Diesel-ATF Tax Hike) दिया गया है.

पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर ये शुल्क पहली बार 27 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया के संकट के दौरान लगाए गए थे उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतें तेजी से बढ़ रही थीं.

आपको बताते चले कि विंडफॉल टैक्स का इस्तेमाल सरकार उन परिस्थितियों में अतिरिक्त कमाई पर कर लगाने के लिए करती है, जब कंपनियों को बाजार की असाधारण स्थितियों के कारण सामान्य से ज्यादा मुनाफा मिलने की संभावना होती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

BJP Leader Arjun Munda Plays Flute Viral Video: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्जुन मुंडा अपनी बीमार मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। इस छोटे से वीडियो में अर्जुन मुंडा का एक ऐसा रूप दिखाई देता है, जो आमतौर पर उनकी राजनीतिक पहचान के पीछे छिपा रहता है। यहां वह पूर्व केंद्रीय मंत्री या बीजेपी के वरिष्ठ नेता नहीं हैं। यहां वह सिर्फ एक बेटा हैं, जो अपनी मां के पास बैठकर उनके साथ कुछ पल बिताना चाहता है। अर्जुन मुंडा ने मां के साथ बिताए इन पलों को साझा करते हुए उन्हें अपने जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद बताया।

बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा का हॉस्पिटल में इलाज करवा करीं बीमार मां को बांसुरी बजाकर सुनाने का यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं मां-बेटे के प्यार का भावुक कर देने वाला वीडियो आपका दिल भी छू लेगा।

अर्जुन मुंडा ने इस वीडियो के साथ मां के लिए एक भावुक संदेश भी साझा किया। उन्होंने मां को अपने जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद बताया। बीजेपी नेता ने लिखा- मां का प्यार उनकी सबसे बड़ी ताकत, संबल और जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। जिंदगी में इंसान कितने लोगों से मिलता है. कितनी तारीफें सुनता है, कितनी उपलब्धियां हासिल करता है. लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनके सामने बाकी सारी चीजें छोटी पड़ जाती हैं. मां का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। मुंडा आगे लिखते हैं- बच्चा जब छोटा होता है, तब मां उसके पास बैठती है। उसे खाना खिलाती है, उसकी परेशानी समझती है और उसके रोने पर उसे चुप कराती है। वक्त गुजरता है। बच्चा बड़ा हो जाता है। अपनी दुनिया बना लेता है. जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, लेकिन मां के लिए वह बच्चा ही रहता है।

फिर जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आता है, जब मां को सहारे की जरूरत पड़ने लगती है। तब वही बच्चे उसके पास बैठते हैं। कभी उसका हाथ पकड़ते हैं, कभी उससे बातें करते हैं और कभी बस उसके साथ चुपचाप वक्त बिताते हैं। अर्जुन मुंडा का यह वीडियो इसी रिश्ते की एक झलक दिखाता है।

बांसुरी के सुर और मां के साथ बिताए पल

यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। इसमें कोई दिखावा नहीं है। एक बेटा अपनी मां के पास बैठा है। उसके हाथ में बांसुरी है और वह कुछ पल उनके नाम कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन मुंडा के इस भावुक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

राजनीति से अलग दिखा अर्जुन मुंडा का रूप

बता दें कि अर्जुन मुंडा झारखंड की राजनीति के दिग्गज नेता हैं। वह झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और केंद्र सरकार में भी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

सुकमा. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित भव्य ‘राष्ट्रीय एकता परेड 2026’ का सीधा प्रसारण (Live Telecast) सुकमा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक स्तर पर दिखाया गया.

पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशानुसार जिले के समस्त थानों, सुरक्षा कैंपों और पोटाकेबिन/छात्रावासों में बड़ी स्क्रीन, टीवी और प्रोजेक्टर के माध्यम से शाम 05:30 बजे से लाइव स्क्रीनिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी. जिला सुकमा में कुल 102 स्थानों पर लाइव स्क्रीनिंग का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 18 से 20 हजार सुरक्षा बल के जवानों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने एक साथ मिलकर ‘राष्ट्रीय एकता परेड’ का सीधा प्रसारण देखा. इस दौरान सुरक्षा कैंपों और आयोजन स्थलों में “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे.

शारदा सिनेमा में वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

जिला मुख्यालय स्थित शारदा सिनेमा में आयोजित विशेष लाइव स्क्रीनिंग कार्यक्रम में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार, डीआईजी (CRPF) आनंद राज पुरोहित और पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान जनप्रतिनिधि दीपिका शोरी, धनीराम बरसे, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध पत्रकारगण और भारी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षक 

102 स्थानों पर 18-20 हजार दर्शकों की ऐतिहासिक भागीदारी: जिले भर के कुल 102 केंद्रों पर लाइव स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 18 से 20 हजार सुरक्षा बलों के जवानों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने एक साथ राष्ट्रीय एकता का पर्व मनाया.

सुरक्षा कैंपों और गांव में गूंजे नारे “भारत माता की जय”: परेड प्रसारण के दौरान अंदरूनी सुरक्षा कैंपों में तैनात जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे जोश और उमंग के साथ “भारत माता की जय” के जयघोष लगाकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया.

पुवर्ती, गोगुंडा, गोलापल्ली और किस्टाराम में दिखा अभूतपूर्व उत्साह: कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे अंदरूनी और संवेदनशील अंचलों के सुरक्षा कैंपों में ग्रामीणों ने जवानों के संग बैठकर ‘राष्ट्रीय एकता परेड’ का सीधा प्रसारण देखा.

शारदा सिनेमा में शीर्ष नेतृत्व व जनसहभागिता: जिला मुख्यालय के शारदा सिनेमा में कलेक्टर अमित कुमार, डीआईजी (CRPF) आनंद राज पुरोहित, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर सहित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और सैकड़ों शहरवासियों ने एक साथ बैठकर आयोजन का गौरव साझा किया.

खाकी और अवाम का साझा संगम: सुरक्षा बलों के जवानों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों के एक मंच पर जुटने से आपसी विश्वास और सौहार्द्र का एक नया वातावरण निर्मित हुआ.

अखंडता और आंतरिक सुरक्षा का साझा संकल्प: एकता नगर (गुजरात) से सीधे प्रसारित कार्यक्रम को देखकर उपस्थित हर नागरिक और जवान ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का दृढ़ संकल्प लिया.

उत्कृष्ट व्यवस्था और समुचित प्रबंध: सभी 102 आयोजन स्थलों पर नागरिकों और बच्चों के लिए बैठक, छाया और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी.

कभी संघर्ष का गवाह रहे अंदरूनी अंचलों से लेकर जिला मुख्यालय तक जनता और पुलिस के इस अभूतपूर्व संगम ने जिले में विश्वास की मजबूत नींव को दर्शाया है. सुकमा पुलिस के इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए आम नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और शांति व्यवस्था को बनाए रखने का संकल्प दोहराया.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिले के वीरपुर प्रखंड से एक बेहद दिलचस्प और अनोखा विरोध प्रदर्शन सामने आया है। यहां सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों से तंग आकर ग्रामीणों ने विरोध का एक ऐसा तरीका अपनाया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से नाराज लोगों ने सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों का नामकरण स्थानीय नेताओं और मंत्रियों के नाम पर कर दिया है।

​जनप्रतिनिधियों के नाम पर कुंड

​वीरपुर क्षेत्र की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और शासन स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इसी व्यवस्था से उपजे आक्रोश के चलते ग्रामीणों ने इन गड्ढों को कुंड का नाम दे दिया है।
​ग्रामीणों ने व्यंग्य करते हुए सड़क के एक बड़े और खतरनाक गड्ढे का नाम बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम पर गिरिराज कुंड रखा है। वहीं, स्थानीय भाजपा विधायक कुंदन सिंह के नाम पर एक अन्य गड्ढे को कुंदन कुंड और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार के नाम पर तीसरे गड्ढे का नाम शैलेंद्र कुंड रख दिया गया है।

​जनता का विरोध और पीड़ा

​ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यह किसी व्यक्तिगत रूप से नेता पर हमला नहीं है, बल्कि बदहाल सड़क व्यवस्था और अपनी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का एक प्रतीकात्मक और लोकतांत्रिक तरीका है। स्थानीय लोगों का दर्द है कि बरसात के दिनों में या जलभराव के दौरान इन गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना नामुमकिन हो जाता है, जिससे बाइक सवार, पैदल यात्री और स्कूली बच्चे रोजाना चोटिल हो रहे हैं।
​जनता का सवाल है कि जब क्षेत्र में सांसद, विधायक और विभाग के जिम्मेदार मंत्री सभी मौजूद हैं, तो इस बदहाली से मुक्ति कब मिलेगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? फिलहाल, वीरपुर के इन कथित कुंडों का यह वीडियो पूरे इलाके में सुर्खियां बटोर रहा है और देखने वाली बात होगी कि क्या इस अनोखे विरोध के बाद भी जिम्मेदार नींद से जागते हैं या नहीं।

इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। हरसूद निवासी एक आरोपी द्वारा महिला का शारीरिक शोषण करने, उसे ब्लैकमेल करने और उस पर तथा उसकी नाबालिग बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, BNS की गंभीर धाराओं (धारा 64-2) और SC-ST एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

लंबे समय से ब्लैकमेलिंग और 8 से 10 लाख रुपए ऐंठने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी फारुख लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने करीब एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप भी लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इतना ही नहीं, आरोपी उसकी नाबालिग बेटी का भी धर्म परिवर्तन कराने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे 8 से 10 लाख रुपए भी ले लिए हैं। महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि आरोपी को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए जो समाज में एक मिसाल बने।

हिंदू संगठनों का विरोध, कठोर सजा की मांग

मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उसे सख्त से सख्त सजा (फांसी) दिए जाने की मांग की है। माधव झा, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह के कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का तंज; चोरों की तरह नॉमिनेशन भरने

आरोपी की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। सिटी एसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (2) और SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसके साथ ही, पीड़िता द्वारा लगाए गए आर्थिक लेनदेन (रुपए ऐंठने) के आरोपों की सत्यता की जांच बैंक स्टेटमेंट के आधार पर की जा रही है।

मध्यप्रदेश

होटल श्री गंगा के वेस्टेज चैंबर में उतरे 4 कर्मचारियों की दम घुटने से दर्दनाक मौतः जहरीली गैस की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Non-BS6 Vehicles Entry Banned in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi-NCR air pollution) रोकने के लिए आज यानी 1 नवंबर से से वाहनों पर नए प्रतिबंध लागू हो रहे हैं। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए आज से गैर BS6 गाड़ियों की आज से दिल्ली में एंट्री बैन हो गया है। दिल्ली में गैर BS6 गाड़ियों की नो एंट्री के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर चालकों को वैकल्पिक मार्गों और नियमों की जानकारी दी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को सफर पर निकलने से पहले नए नियमों की जानकारी रखने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी के अनुसार, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत गौतमबुद्धनगर में 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध का पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को जब्त करने के साथ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

जारी एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली में बाहर के राज्यों में पंजीकृत गैर-BS6 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा यात्री बसों और भारी मालवाहक ट्रकों की आवाजाही पर भी पाबंदियां लागू होंगी। एडवाइजरी में बताया गया है कि दिल्ली में BS6 मानक वाले वाहनों के साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही निर्धारित नियमों के तहत प्रवेश की अनुमति होगी। दिल्ली होकर दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। ऐसे वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे अथवा यमुना एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर जीरो पॉइंट, परी चौक, कस्बा कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (EPE) तक पहुंच सकेंगे. इसके बाद वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से निजी वाहनों का इस्तेमाल न करें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का सहारा लें। यातायात संबंधी जानकारी या किसी परेशानी के लिए नागरिक ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और व्हाट्सएप नंबर 7065100100 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक एक्स हैंडल @noidatraffic के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ आज अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है. शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. पहले दिन पार्श्व गायिका पलक मुच्छल अपनी प्रस्तुति देंगी.

CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर के सेंध लेक पहुंचेंगे. यहां वे सारंग हेलीकॉप्टर का एयर शो देखेंगे. इसके बाद शाम 5:15 बजे सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचेंगे. यहां 45 हजार नि:शुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा की उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमिपूजन भी करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे और 6 से 7:30 बजे तक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद रात 8 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज पहुंचेंगे रायपुर

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज शाम 4:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे. शाम 6 बजे नवा रायपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद रात 8 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल होंगे. रात 9:30 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे.

राज्य अलंकरण सम्मान के नामों की सूची आज होगी जारी

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल आज सुबह 11:30 बजे रायपुर के घड़ी चौक स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वे राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित होने वाले लोगों के नामों की सूची जारी करेंगे.

हॉकी लीग का आज फाइनल

रायपुर. अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का फाइनल मैच 1 नवंबर को शाम 7 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर और मैनपाट बुल्स के बीच खेला जाएगा. इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. पुरस्कार वितरण और समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. 

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में प्रदेश कांग्रेस के नेता होंगे शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी. इसमें छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच चुके हैं. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित पार्टी के विधायक भी रैली में शामिल होंगे.

BJP प्रदेश सहप्रभारी सिद्धार्थ शंभु आज आएंगे रायपुर

भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सिद्धार्थ शंभु आज रायपुर पहुंचेंगे. वे जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी लेंगे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की. उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए राम मंदिर, राम पथ, धर्म पथ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आधुनिक रेलवे स्टेशन को अयोध्या में आए बदलाव का हिस्सा बताया. योगी ने कहा कि बढ़ते पर्यटन से व्यापार को संबल और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं.

अयोध्या सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत ज्योति है. किंतु वर्ष 2017 से पहले यह दिव्य नगरी उपेक्षा, अव्यवस्था और तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने के लिए विवश थी. श्रद्धालुओं की यात्रा कठिन, नगर की व्यवस्थाएं जर्जर और स्थानीय परिवारों की संभावनाएं सीमित थीं.

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh State Foundation Day : CM योगी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में अयोध्या जी की प्राचीन गरिमा को आधुनिक विकास का नया विस्तार मिला है. भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर से लेकर राम पथ, धर्म पथ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आधुनिक रेलवे स्टेशन तक, हर निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा एवं राम नगरी के गौरव से जुड़ा है. इस परिवर्तन का प्रकाश अयोध्या वासियों के घर-आंगन तक पहुंच रहा है. बढ़ता पर्यटन, व्यापार को संबल दे रहा है, नए अवसर युवाओं को रोजगार से जोड़ रहे हैं और स्थानीय परिवार समृद्धि की नई आशाएं संजो रहे हैं.

कभी विकास की प्रतीक्षा करती अयोध्या आज अपनी विरासत के साथ प्रगति का नया अध्याय लिख रही है. असंख्य सनातनियों की आस्था, अस्मिता और आराधना का यह केंद्र आज ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करते हुए सांस्कृतिक चेतना और समृद्धि का उज्ज्वल प्रतीक बन गया है.