नितिन नामदेव, रायपुर। राजधानी के VIP रोड स्थित EDO क्लब में देर रात पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हो गया। DJ कॉम्पिटिशन के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, क्लब में आयोजित पार्टी में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए थे। इनमें आधे से ज्यादा नाबालिग होने की बात सामने आ रही है। पार्टी का आयोजन भिलाई निवासी सत्यम शर्मा और रायपुर निवासी लक्की बजाज ने कराया था। DJ कॉम्पिटिशन के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। क्लब के अंदर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

देखें VIDEO

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।

तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक, देर रात कैफे/क्लब में मारपीट की सूचना मिली थी। इवेंट के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H