Today’s Top News: रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप (Mahadev Satta App) मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और महादेव एप सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। CBI की विशेष टीम उसे ओमान से भारत लेकर पहुंची है। अब उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। CBI के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर दो CBI मामलों में वांछित है, जिनमें आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2026 के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की है. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं के नामों की घोषणा की. इनमें शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी जिले के निवासी डुमन लाल ध्रुव को और गुण्डाधुर सम्मान कोरबा जिले की संजू देवी को प्रदान किया गया है. इस तरह से 36 राज्य पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है.

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच जांजगीर-चांपा जिले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के 141 पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी किया गया है। वहीं, एसडीएम जांजगीर और एसडीएम शिवरीनारायण ने दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कक्षा 9वीं की छात्रा ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं. घटना राजादेवरी थाना के बया चौकी इलाके की है.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

Mahadev Satta App मामले में बड़ी कामयाबी, सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार कर लाया गया भारत, कल रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी

राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…

हड़ताल के बीच बड़ी कार्रवाई: 141 पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस, दो निलंबित

भाई-बहन के विवाद में मां ने छीना मोबाइल, तो नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

CG Crime News : जंगल में खून से लथपथ मिला युवक का शव, शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान

हाथी का आतंक: चाचा को कुचलकर उतारा मौत के घाट, भतीजे ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान

श्रीराम केयर हॉस्पिटल में महिला की उपचार के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा…

26 साल का छत्तीसगढ़, फिर भी ‘जुगाड़ के पुल’ के भरोसे 2 दर्जन गांव!

हड़ताल के बीच 5 पटवारी निलंबित: नोटिस के बाद भी काम में नहीं लौटने पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश जारी

5 दिवसीय स्पेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वैश्विक मंच पर पेश करेंगे भारत का आवास एवं शहरी विकास मॉडल

जब डोंगरगढ़ की तहसील बचाने सड़क पर उतरे थे लोग, नेहरू तक पहुंची थी आवाज… 70 साल पुराने संघर्ष की तस्वीर ने फिर ताजा की यादें

नशे की हालत में हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, VHP-बजरंग दल ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से की शिकायत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, जारी किया गया शेड्यूल…

लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर: उपेक्षा का शिकार ‘अटल परिसर’ में लौटी रौनक, सफाई के साथ बहाल हुई बिजली

CG News : जंगल से शहर आई गर्भवती चीतल पर कुत्तों का कहर, बुरी तरह हुई घायल, इलाज से पहले ही तोड़ा दम

आज से खुला अचानकमार टाइगर रिजर्व: 18 बाघों वाले घने जंगल में पर्यटक उठा सकेंगे सफारी का रोमांच, इस बार मिलेंगी कई नई सुविधाएं

हाईकोर्ट से BJP नेताओं ने वापस लिया कोरोना शुल्क के हिसाब-किताब से जुड़ी PIL, जानिए क्या रही वजह?

राज्योत्सव में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने पर सांसद संतोष पांडेय ने कसा तंज, कहा- जैसे कालनेमि ढोंगी थी, वैसा ही इनका छत्तीसगढ़ से प्रेम है…

दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, चार घंटे ऑपरेशन कर मरीज को दिया नया जीवन…

CG Leopard Attack : जंगल से लकड़ी लाने गया था ग्रामीण, अचानक तेंदुए से हो गया सामना, ऐसे बचाई जान

बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे बेटे को 5 साल, बाइक देने वाले पिता को तीन महीने की सजा, जानिए पूरा मामला…

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिला 3,602 करोड़ रुपए, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार…

सुकमा में 102 स्थानों पर हुई ‘राष्ट्रीय एकता परेड’ की लाइव स्क्रीनिंग, देशभक्ति की बही प्रवाह

नवा रायपुर में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए बनेगा नर्सिंग कॉलेज और डॉरमेटरी, CM साय ने किया भूमिपूजन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी रहे मौजूद

Chhattisgarh State Foundation Day : CM योगी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दी बधाई

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H