Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से टाल दिया है। आयोग ने 13 अक्टूबर को इस संबंध में सूचना जारी की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वाले लोगों को अब अधिक किराया चुकाना होगा। राज्य सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरें निर्धारित की हैं। इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है। नई दरों के तहत साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है। वहीं, दिव्यांग यात्रियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान किया गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह CM हाउस के गेट पर जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां एक अज्ञात युवक पुलिस से भिड़ गया और उनपर हमला भी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ जारी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची एक महिला ने पटवारी और राजस्व निरीक्षक (आरआई) पर जमीन के बटांकन के लिए 55 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने अपने गहने गिरवी रखकर 40 हजार रुपये दिए, लेकिन इसके बाद भी बकाया 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है। महिला ने परेशान होकर कलेक्टर से न्याय और मदद की गुहार लगाई है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में नए बिंदु जोड़ने की मांग को लेकर भूपेश बघेल की ओर से प्रस्तुत आवेदन पर अदालत ने अपना आदेश जारी करते हुए उसे खारिज कर दिया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चुनाव याचिका में नए बिंदु जोड़ने का आवेदन खारिज
VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों का हल्ला बोल, नियमितीकरण समेत 3 मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे
संचार टावर लगाने वाली कंपनी को बिना नोटिस किया ब्लैकलिस्ट, CG हाईकोर्ट ने आदेश को किया रद्द
ठेकेदार की मनमानी : बिना बेस और मुरुम के ‘ईंट राखड़’ पर ढाल दी सीसी रोड, देखें VIDEO…
कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल को ED कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
CG Murder News: साले ने टंगिया से वार कर की जीजा की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Crime News : होटल में युवक की संदिग्ध मौत, रसोई कमरे में फंदे पर लटका मिला शव!
8वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
6 अपचारी बालक प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार: गार्ड को कमरे में बनया बंधक, फिर रसोइया पर खाना फेंककर भागे
चाचा ने की भतीजे की हत्या: चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पहुंचा थाने और…
आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी संघ, मंत्री टकराम बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं
सवारी बैठाने को लेकर विवाद, नाराज ड्राइवर ने अपने ही ईवी ऑटो में लगाई आग, देखें VIDEO…
Navratri 2026 : कांतारा की तर्ज पर सजा मां दुर्गा का दरबार, बांस से जीवंत हुई बस्तर की संस्कृति
रवि किशन ने कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर साधा निशाना, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी
CG News : मंत्री का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, QR कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Accident News: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

