Today’s Top News: खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना कोपरो गांव की है, जहां हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय युग पिता खेलावन श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है।

रायपुर। राजधानी रायपुर के झूलेलाल चौक स्थित बंसल पैराडाइज होटल में युवक-युवती अचेत हालत में मिले हैं। कमरे से लड़की के चिल्लाने की आवाज आने पर होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित चरोदा पीपी यार्ड में रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। CBI ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान रेलवे अधिकारी अनमोल उइके और दीपक वर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं आज दोनों आरोपियों को CBI कोर्ट में पेश किया गया, जहां विशेष अदालत ने उन्हें 4 दिनों की CBI रिमांड पर सौंप दिया। अब CBI दोनों से पूछताछ करेगी और मामले में कई बड़े खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में 21 साल पुराने चावल घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। कुनकुरी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के गोदाम में चावल के स्टॉक में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच पूरी कर दो आरोपियों के खिलाफ करीब 40,000 पृष्ठों का अभियोग-पत्र विशेष न्यायालय, जशपुर में पेश किया गया है।

दुर्ग। प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक और सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त 1947 को करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से देश को मिली आजादी के भाव से प्रेरित यह अभियान साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने और छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का प्रयास है। दुर्ग पुलिस ने इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

86 लाख का बिल, 1 लाख की रिश्वत: CBI ने सीनियर DME अनमोल उइके और दीपक वर्मा को किया गिरफ्तार, 4 दिन की मिली रिमांड

CG News : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW ने पेश किया 40 हजार पन्नों का चालान, गोदाम में 22,198 क्विंटल चावल की मिली थी कमी

छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का प्रयास: ‘साइबर जागृति अभियान’ की हुई शुरुआत, दुर्ग पुलिस ने की सहभागी बनने की अपील

कुएं में मिली नाबालिग की लाश: इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

स्कूल में शिक्षकों की कमी, विभाग से व्यवस्था नहीं होने पर प्रिंसिपल-पालकों ने की दो टीचरों की नियुक्ति, छात्रों से मांगे जा रहे 400-400 रुपये, DEO ने कही जांच की बात

CG Crime : होटल में यूपी के युवक ने युवती पर नुकीले हथियार से किया वार, फिर खुद का काटा गला, गंभीर हालत में दोनों अस्पताल में भर्ती

3.80 करोड़ से बनी सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल, 2 महीने में ही पड़ी दरारें, कांग्रेस ने कमीशनखोरी का लगाया आरोप

1.76 करोड़ रुपए के असम्यक लाभ का मामला, तत्कालीन मुख्य अभियंता के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान पेश

शिक्षक के जज्बे को सलाम: रोज सुबह 8 बजे ध्वजारोहण, शाम को सूर्यास्त से पहले करते ध्वज अवतरण…

DEO-BEO प्रभारी पद विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ सीनियर होने से नहीं मिलेगा ऊंचे पद का प्रभार

54 एकड़ जमीन आवंटन विवाद: स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तावित नेशनल हाईवे चक्काजाम टला, ग्रामीणों ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

IPS पर 1 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप, IG ने कहा- जांच प्रभावित न हो इसलिए ASI और आरक्षक लाइन अटैच, विवेचना जारी

राहुल गांधी पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा की विवादित टिप्पणी, कहा- ब्रश नहीं करते राहुल, नहीं तो बोलने में आती शुद्धता

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति, आदेश जारी

वर्दी की आड़ में धोखा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी करने वाले सब इंस्पेक्टर को 15 साल की सजा

चमोली टनल दुर्घटना का बड़ा दर्द, घायल, लापता और मृत मजदूर कोंडागांव के बाशिंदे…

स्वतंत्रता दिवस 2026: राज्य और जिला स्तरीय समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी, CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ व झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 हुए घायल, 6 अब भी लापता…

CG Crime : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

SP अंकिता शर्मा की संवेदनशील पहल: पिता की मौत के बाद मां ने छोड़ा, नशे की गिरफ्त में आए मासूम को नशा मुक्ति केंद्र में कराया भर्ती

शिक्षा का अधिकार: तीसरी चरण की लॉटरी में 156 सीटों का किया गया आवंटन, अब भी रिक्त हैं 384 सीटें…

मुख्यमंत्री साय से मिले सेल के सीएमडी पंडा, भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार के लिए मांगा सहयोग…

CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट के 1 लाख जुर्माने के आदेश को किया रद्द

हाई कोर्ट का स्टडी लीव पर बड़ा फैसला, एक बार लाभ लेने के बाद दोबारा NOC के लिए नहीं कर सकते दावा

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 19वां स्थापना दिवस, साहित्यकारों का हुआ सम्मान

भिलाई निगम का नया फरमान, जनसंख्या के आधार पर तय की गई दुकानों के विक्रय और हस्तांतरण की दरें…

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H