Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों का आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव तबादला नहीं करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार जयसवार ने आदेश जारी किया है।

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर और मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI ने उसे आज दिल्ली की अदालत में पेश किया। इस दौरान CBI ने सौरभ की ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ऑनलाइन जुआ खेलने की लत और कर्ज चुकाने के लिए एक युवक ने अपने ही जीजा के सूने मकान को निशाना बना लिया। आरोपी ने घर की रेकी करने के बाद ताला और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने, चांदी और हीरे के जेवरात के साथ नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर करीब 37 लाख रुपये कीमत के 25 तोला सोने के जेवर बरामद किए गए हैं।
खैरागढ़। खैरागढ़ में पत्रकार के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया. पत्रकार किशोर सोनी के साथ पुलिसकर्मियों की मारपीट से नाराज जिले के पत्रकारों ने फतेह सिंह मैदान के मुख्य गेट पर करीब दो घंटे तक धरना दिया. पत्रकार दोषी पुलिसकर्मी के तत्काल निलंबन और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. आखिरकार विरोध के बीच CAF के संबंधित जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. इसके बाद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल भी मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से चर्चा कर उन्हें समझाया. कलेक्टर ने पत्रकारों की पुरानी मांगों और पहले सौंपे गए ज्ञापनों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया.
गरियाबंद। जिले की ग्राम पंचायतों में लंबित भुगतान और आर्थिक संकट को लेकर जिला सरपंच संघ के नेतृत्व में सरपंचों, उपसरपंचों और पंचों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने हाथों में कटोरा और मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान पंचायतों की आर्थिक बदहाली को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाते हुए कटोरा लेकर शासन-प्रशासन से लंबित राशि जारी करने की मांग की गई।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
साले ने जीजा के मकान पर किया हाथ साफ, 25 तोला सोना लेकर हुआ रफूचक्कर, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
धरना समाप्त कराने कलेक्टर पहुंचे पत्रकारों के बीच, लाठी भांजने वाला CAF जवान निलंबित
निलंबन आदेश की प्रतियां जलाकर पटवारियों ने जताया विरोध, आमरण अनशन की दी चेतावनी
सूदखोर मामा-भांजे की दबंगई! शिकायत करने पर युवक को दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़क की खराब गुणवत्ता पर PWD का एक्शन, ठेकेदार और अधिकारियों को नोटिस जारी
अमित जोगी के विवादित वीडियो पर बवाल, आलोचना के बाद पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी
डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 32 लाख रुपए की साइबर ठगी, आरोपियों को पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार…
चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO…
भारत मंडपम में जुटे 130 देशों के प्रतिनिधि, CM साय दुनिया के सामने रखेंगे छत्तीसगढ़ का विजन
युवक की संदिग्ध मौत: जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा
CG Gangrape : 13 साल की मासूम से गैंगरेप, डर के कारण परिजनों से छिपाई बात, एक महीने बाद हुआ खुलासा
CG News: एक ही दिन में दो चीतलों की मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

