Today’s Top News: रायपुर। अवैध उत्खनन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 3 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है।

अभनपुर। ग्राम पंचायत कुर्रा के वार्ड क्रमांक 04 में सीसी रोड एवं अंडरग्राउंड नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। लंबे समय से मांग और आवेदन दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। विरोध का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने जिम्मेदार प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए गली के कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया।

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

जशपुर। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस के ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 440.63 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये है।

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतिका के नाखूनों में मिले Biological Traces की DNA प्रोफाइलिंग कराई गई थी। बाद में संदिग्धों के DNA सैंपल का सुरक्षित DNA प्रोफाइल से वैज्ञानिक मिलान कराया गया, जिसमें तीनों आरोपियों का DNA मैच होना सामने आया। इस मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले और DCP North Zone दीपमाला कश्यप ने किया।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ठेकेदारों पर 2.90 करोड़ की पेनल्टी, 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त

अफसरों से गुहार बेअसर! सीसी रोड और नाली की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका संग की आत्महत्या: एक ही फंदे पर लटकी मिली दोनों की लाश, इलाके में फैली सनसनी

मिर्ची की बोरियों की आड़ में गांजा तस्करी, दो करोड़ के गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

2 साल बाद खुला महिला की हत्या का राज, नाखूनों में मिले DNA से हत्यारों तक पहुंची पुलिस, 3 गिरफ्तार

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की रेड, हिरासत में 18 युवक-युवतियां, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा मकान

कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

मवेशी तस्करी का बड़ा मामला: वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरी थीं भैंसें, 13 की मौत, चालक फरार

Sukhdeo Bhagat Bastar Visit : बस्तर का दौरा करेंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

47 लाख की ठगी: Crypto में निवेश को लेकर डॉक्टर को लगाया चूना, तो इधर कार एजेंसी के नाम पर ऐंठे पैसे, जानिए पूरा मामला

छूटे और पहली बार मतदाताओं के नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

मां-बाप के बीच हुआ झगड़ा, बेटे ने कस्सी से बाप की गर्दन पर किया वार; मौत, छत्तीसगढ़ से मजदूरी करने आया था परिवार

जवान की मौत पर उठे सवाल : परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

CG News : नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद, इलाके में पसरा मातम

कमेंट को लेकर हुआ विवाद: किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

CG News : महानदी में मिला महिला का शव, बाढ़ में बहने की आशंका, शिनाख्ती के प्रयास जारी

CG Crime News : शादी के 6 माह बाद खौफनाक कदम, फांसी के फंदे पर नवविवाहिता का लटका मिला शव

यूथ कांग्रेस में फर्जी वोटिंग का आरोप: अजय चंद्राकर ने की CBI जांच की मांग, कहा- चंदे के जरिए दी जा रही सदस्यता

बस्तर में बदलाव की नई तस्वीर : नक्सलवाद छोड़ थामी किताब, 8 पूर्व नक्सलियों ने पास की 10वीं की परीक्षा

सेंट्रल जेल में जेल प्रहरी से मारपीट: दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए आखिर क्यों की थी मारपीट

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी, दो महिलाओं को लाखों रुपए का लगाया चूना, आरोपी गिरफ्तार

‘जागो रे बघुआ…’ अमित जोगी का ‘कौआ सॉन्ग’ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचाई धूम

सीएम साय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन, कहा – सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की देते रहेंगे प्रेरणा

आदिवासी छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही: रसोई में गर्म दाल से झुलसे 2 छात्र, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

बस्तर के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने CM साय और केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, जोरा नाला की नई DPR पर जोर

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

विशेष ग्राम सभा का फैसला: धार्मिक गतिविधियों और भूमि आवंटन को लेकर पारित हुआ प्रस्ताव, जानिए क्या हुआ निर्णय

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H