Today’s Top News: मलेरिया से तीसरी मौत, साइबर ठगी से जुड़े 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, जवानों की मेहनत की कमाई पर डाका, आकाशीय बिजली से 3 की मौत, मदननगर हिंसा मामले में 150 ग्रामीणों पर FIR… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News: भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले छात्रावासों में पढ़ने वाले दो मासूम बच्चों की मलेरिया से मौत के बाद अब जिले में तीसरी मौत का मामला सामने आया है। ताजा मामला भानुप्रतापपुर विकासखंड के चीज़गांव का है, जहां मलेरिया पॉजिटिव महिला की समय पर इलाज नहीं मिलने और एंबुलेंस पहुंचने में देरी के कारण मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दुर्ग। साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए 26 म्यूल बैंक खाताधारकों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी साइबर ठगी में फर्स्ट लेयर के म्यूल बैंक खाते हैं। प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी की राशि बैंक खातों में लेकर अन्य खातों में ट्रांसफर करने और निकासी किए जाने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं, जिनके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। वहीं इन खातों से लेन-देन करने वाले मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।
मनेन्द्रगढ़। जिले के खड़गवां ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जगदलपुर। जगदलपुर में पुलिस जवानों की जमा पूंजी में करोड़ों रुपये के गबन मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े में पुलिस ने तत्कालीन अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवाकांत तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जवानों की एफडी, लोन की किस्तों और जमा राशि में हेराफेरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –