Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति नीति में बदलाव, फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने से जुड़े आदेश का अनुसमर्थन और पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए आरक्षण लागू करने संबंधी नियमों समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में बंद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा दिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में निगरानी के लिए तैनात तीन जेल प्रहरियों में से एक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके मूल जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। बता दें कि वीडियो में सोनवानी अस्पताल में परिजनों के साथ बिना हथकड़ी और बिना प्रहरी की मौजूदगी के बातचीत करते नजर आ रहे थे।
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर फर्जी वोटिंग किए जाने का आरोप खुद कैडिटेड ही खुलकर कर रहे है। जिला शहर अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे अमर झा और विप्लव शर्मा सहित अन्य कैडिटेड ने सोशल मिडिया में अपनी बात रखी हैं और वीडियो बनाकर इसे शेयर किया है।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे-53 पर कांपा गांव के पास मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान मंगलवार को हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों और विद्युत परमिट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा, जेल प्रहरी निलंबित
NH-53 पर दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, 3 युवकों की मौत, 1 घायल
युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप, खुद कैंडिडेट वीडियो बनाकर लगा रहे आरोप…
12.50 लाख रुपए की चोरी का खुलासा : आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, 11.53 लाख रुपए बरामद
राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 16 मामलों पर हुआ मंथन, 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा
रायपुर में अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में होगा कचरे का सेग्रीगेशन, नए Solid Waste Management Rules लागू
तालाब में मिला हाथी शावक का शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
CG Crime News : लड़की के नाम पर मामा-भांजा को बेरहमी से पीटा, जबरन लूट लिए पैसे! FIR दर्ज
Accident News : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


