Today’s Top News: दुर्ग। पद्म विभूषण और पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई रविवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गई. उनके गृहग्राम गनियारी स्थित मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

narayana

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने से नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर से खरीदा गया एक्सपायरी मिल्क पाउडर नवजात बच्ची को पिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने मौदहापारा थाने में लिखित शिकायत कर न्याय की मांग की है।

धमतरी। धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भाग रहे एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक भिक्षुक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लांची गांव स्थित अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक चट्टान भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

पद्म विभूषण तीजन बाई पंचतत्व में विलीन : राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ‘चोला माटी के हे राम…’ गीत के बीच नम आंखों से दी विदाई

बड़ी खबर : पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, 72 की उम्र में ली अंतिम सांस 

बड़ी लापरवाही : एक्सपायरी मिल्क पाउडर से नवजात बच्ची की मौत, पीड़ित परिवार ने लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर लगाया गंभीर आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भाग रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत, जांच में जुटी पुलिस…

दर्दनाक हादसा: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

भिक्षुक महिला को कमरे में बंधक बनाया, जबरन शराब पिलाकर दो दिन तक करते रहे दरिंदगी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

अवैध खदान में बड़ा हादसा : खुदाई के दौरान भरभराकर गिरी चट्टान, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत

ओडिशा से यूपी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर 1.07 करोड़ का माल पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार

नदी का जलस्तर बढ़ने से माता गढ़ मंदिर में फंसे 250 से अधिक श्रद्धालु, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस, सभी का किया सुरक्षित रेस्क्यू

दीवार को भेदकर चोरों ने पार कर दी 25-30 बकरियां, अनोखी चोरी की जांच में जुटी पुलिस…

CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर

बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: बहू निकली मास्टरमाइंड, पारिवारिक विवाद में रची थी हत्या की साजिश, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

शॉर्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे किसान: उफनती नदी को पार करने दौड़ाया ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

पार्षद के फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षर से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत सरकारी दस्तावेज बना रहा था च्वॉइस सेंटर संचालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार]

नकटी विवाद के बीच हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं

पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि; बोले- “विश्व पटल पर दिलाई विशिष्ट पहचान”

नौगई हत्याकांड: सीबीआई टेकओवर के लिए राज्य ने केंद्र सरकार को भेजा है प्रस्ताव – DGP अरुण देव गौतम

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग, इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दावत के लिए चीतल का शिकार : जंगल में फंदा लगाकर मारा, 7 आरोपी गिरफ्तार

बगनई नदी में फंसे 14 मजदूरों का सफल रेस्क्यू, रातभर पेड़ पर बिताई रात, सुबह सुरक्षित निकाले गए…

छत्तीसगढ़ की भदई व अकतरिया विलुप्ति की ओर अग्रसर

Teejan Bai passes away : सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला पंडवानी के माध्यम से भारतीय लोक परंपराओं को दी नई पहचान

आफत की बारिश: छुरा में ढहा कुसुमबोड़ा पुल, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा, फिंगेश्वर में घरों में घुसा पानी

पहली ही बारिश ने रायपुर नगर निगम के दावों की खोली पोल, जलमग्न हुआ इलाका, लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी

स्कूल में पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन : प्रधान पाठक के निलंबन की अनुशंसा, अध्यक्ष और सचिव पर FIR की तैयारी