Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी।

जशपुर। एक और विकास के दावे हैं, दूसरी तरफ यह तस्वीर. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था को देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से स्कूल के पास बना हैंडपंप खराब पड़ा है, जिसके कारण स्कूली बच्चे खेतों से बहकर आ रहे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं.
बीजापुर। जिले में महतारी वंदन योजना के तहत वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। केवाईसी और ऑडिट के दौरान योजना के 1726 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं। इन हितग्राहियों को योजना के तहत लगातार राशि का भुगतान होता रहा। रिकॉर्ड के मुताबिक अपात्र हितग्राहियों के खातों में करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपये पहुंचने की जानकारी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद विभाग ने अब भुगतान की गई राशि की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रायपुर। राजधानी के गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े 50 हज़ार रुपए की उठाईगिरी हुई है. शिकार होने वाले कारोबारी सुंभाष गंगवानी हैं, जो धमतरी से गोलबाजार, रायपुर खरीदी के लिए आए थे. कारोबारी की शिकायत पर गोलबाजार थाना में अपराध दर्ज किया गया है.
जांजगीर-चांपा। दो महीने पहले हुए अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने सीडीआर, नार्को टेस्ट के अलावा डॉग विमला की मदद से इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CG News : वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान! खेत का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं छात्र
राजधानी के गोलबाजार इलाके में उठाईगिरी, धमतरी से खरीदारी के लिए आया था कारोबारी…
CG Transfer News : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
इंसानियत शर्मसार! गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप
IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दोस्तों के साथ भी की मारपीट
CG News : डैम में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने
50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, BJP जिलाध्यक्ष ने कहा – भ्रम फैला रहे विधायक
Reservation Protest : आरक्षण का विरोध करने वालों को रामदास आठवले का कड़ा जवाब
सोशल मीडिया पर छाया 80 के दशक का AI फोटो ट्रेंड, साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने साझा की तस्वीरें
बस्तर के जंगलों में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
ओडिशा से दिल्ली जा रही थी गांजे की खेप, धमतरी में पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, लाखों का माल जब्त
Swine Flu : राजधानी बना स्वाइन फ्लू का हॉट स्पॉट, एक्टिव केस के आकंड़ों में उछाल
CG News : प्राचार्य को हटाने सड़क पर उतरे छात्र, मूलभूत समस्याएं बताने पर धमकी देने का आरोप
हेमचंद यादव विवि कुलपति के खिलाफ गंभीर शिकायतें, जांच के लिए अब जाकर पहुंची उच्चस्तरीय जांच समिति…
पीएम आवास के नाम पर हितग्राहियों को लूटा, कलेक्टर से हुई शिकायत
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



