Today’s Top News : रायपुर। विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की नई दरों की घोषणा कर दी है. घरेलू विद्युत दरों में जहां 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है, तो वहीं और गैर घरेलू विद्युत दरों में विद्युत दरों में 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है. कृषि पम्पों के लिए विद्युत की दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है. इसके साथ गैर-सब्सिडी वाले कृषि पंप कनेक्शनों को ऊर्जा प्रभार में दी जा रही छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किया गया है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले रैप सिंगर एप्पी राजा का सोमवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज एम्स में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भानुप्रतापपुर सहित पूरे प्रदेश में उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 16 जून को भानुप्रतापपुर में किया जाएगा। बता दें कि एप्पी राजा 13-14 साल की उम्र से ही रैप साॅन्ग्स लिख रहे थे। उन्होंने ‘टूरा भाेको लोलो’ गाना से अपनी पहचान बनाई थी।
सक्ती। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसीबी बिलासपुर की टीम ने सक्ती जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) निखिल कश्यप, कार्यालय लिपिक अविनाश सिंह ठाकुर और चपरासी लछन भानु को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जनपद पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है. सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान कुल 5 बैठकें होंगी. सत्र के दौरान वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित होंगे.
धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित बिरेतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति के शव उनके ही घर में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान नंदकुमार साहू और उनकी पत्नी सुशीला बाई के रूप में हुई है। दोनों एक संपन्न परिवार से थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
दो मासूम बच्चियों से रेप केस में SSP का बड़ा एक्शन: थाना प्रभारी और जांच अधिकारी लाइन अटैच
कमीशनखोरी पर फूटा गुस्सा, जनपद कार्यालय में तालाबंदी, भीतर बंद हुए अधिकारी-कर्मचारी…
बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव
वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे NEET-UG के प्रश्नपत्र, कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में बंद
CG News: बेटे ने की मां की हत्या, घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस की हिरासत में आरोपी
VIDEO: फ्रूटी में मिली फंगस, पीने से बिगड़ी बच्ची की तबीयत, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल
CG Suicide News : नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, इलाके में फैली सनसनी
खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : 1500 से अधिक बोरी जब्त, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जिला जेल के 200 मीटर की परिधि में अब नहीं उड़ेगा ड्रोन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश…
चलती कार में लगी भीषण आग: एक ही परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, वीडियो आया सामने
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

