Today’s Top News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरिया जिले में सुशासन तिहार (Sushasan tihar) के दौरान शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह की कार्य में लापरवाही से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी-मेलोनी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा लग रहा है जैसे पीएम मोदी, मेलोनी के साथ हनीमून मनाने गए हैं। वेडिंग शूट की तरह मोदी और मेलोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। प्रदेश में खाद की कमी पर बैज ने कहा, सोसायटी में खाद नहीं मिल रहा। किसान परेशान हैं। सरकार बताएं कि किसानों के लिए उपयोग होने वाले खाद का स्टॉक कितना है। कमी से लड़ने अतिरिक्त व्यवस्था क्या है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आज बड़ा हादसा हुआ है, जहां एयरपोर्ट परिसर में सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान एक इलेक्ट्रीशियन की 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में हड़कंम मच गया है। यह घटना माना थाना क्षेत्र की है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति की करंट से मौत के सदमे में पत्नी ने आत्महत्या कर ली। महिला की लाश उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी है। यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने दो साल पहले लापता हुई रामदई कश्यप के कंकाल को बरामद कर उसके अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। रामदई की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। हत्या की ये सुपारी किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी पाण्डू करटम की पत्नी कमली करटम ने दी थी। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच
अश्लील वीडियो भेजकर वकील से ब्लैकमेलिंग का मामला: एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
मौत का लाइव VIDEO: पिकअप के पहिए के नीचे आया बाइक सवार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: OBC के लिए आरक्षित पदों पर तय सीमा से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति देना गलत…
युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा: लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरा, संदेही से की मारपीट की कोशिश
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 8 ग्रामों के टेंडर निरस्त, EMD राशि राजसात
CG News : टाटा मैजिक से गौवंश की तस्करी का भंडाफोड़, आदतन आरोपी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
सड़क हादसे में घायल पुलिस आरक्षक की मौत: एक पुलिसकर्मी समेत दो का इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस
महिला सरपंच से मारपीट का मामला तूल पकड़ा, दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे एसपी कार्यालय, लगाए गंभीर आरोप
अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, वकील की शिकायत पर मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही पुलिस..
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

