शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में अजनार नदी को अपने दम पर संवारने वाले बिट्टू तबाही के पर्यावरण संरक्षण के अनूठे काम पर अब अंग्रेजी उपन्यास लिखा जाएगा। पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान ने बिट्टू के इस कारनामे को विश्वस्तरीय मिसाल बताते हुए ‘BITTU THE DEVASTATION’ शीर्षक से नॉवेल लिखने की घोषणा की है।
दुनिया के लिए प्रेरणा बनेगी कहानी
पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि बिट्टू तबाही ने अजनार नदी की सफाई कर जो किया है, वह पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी मिसाल है। यह उपन्यास उनके वास्तविक कार्यों से प्रेरित होगा, जिसकी कहानी काल्पनिक प्रारूप में बुनी जाएगी ताकि वैश्विक स्तर पर पाठकों को पर्यावरण बचाने का संदेश मिल सके। लिखा- “एक आदमी जब धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए अकेले इतना बड़ा काम कर सकता है, तो पूरा समाज मिलकर धरती को स्वर्ग बना सकता है। धरती आज विनाश की ओर बढ़ रही है और उसे तत्काल बचाना जरूरी है।”
इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी के दौरे पर रेंट विवाद को लेकर जीतू
अजनार नदी के कायाकल्प से चर्चा में आए थे बिट्टू
ब्यावरा के रहने वाले बिट्टू तबाही ने गंदगी और उपेक्षा का शिकार हो चुकी अजनार नदी के जीर्णोद्धार और सफाई का बीड़ा अकेले उठाया था। उनके इस श्रमदान और पर्यावरण प्रेम ने स्थानीय प्रशासन से लेकर सोशल मीडिया तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद अब उनके संघर्ष और जज्बे को साहित्यिक कैनवास पर उतारने की तैयारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



