Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (6 सितंबर 2026) की खबरों में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर CM रेखा गुप्ता बोलीं- किसी को नहीं बख्शेंगे; रेखा गुप्ता सरकार ला रही ‘दिल्ली ड्रोन पॉलिसी’; JNU प्रोफेसर ने 10 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया; Tata Motors में जॉब का सपना दिखाकर 500 बेरोजगारों से ठगी प्रमुख रहा।

1. सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर CM रेखा गुप्ता बोलीं- किसी को नहीं बख्शेंगे
राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पुरानी इमारत अचानक ढहने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस के मुताबिक, अब तक 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिनमें तीन की मौत हो गई है। आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं।

2. रेखा गुप्ता सरकार ला रही ‘दिल्ली ड्रोन पॉलिसी’
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) जल्द ही ‘दिल्ली ड्रोन पॉलिसी’ लाने जा रही है। इस पॉलिसी का मकसद अतिक्रमण पर नजर रखने से लेकर महिलाओं की सुरक्षा सहित कई कामों के लिए ड्रोन तैनात करना है। इस पॉलिसी से नई नौकरियां भी पैदा होंगी। इस पॉलिसी का ड्राफ्ट भी तैयार हो गया है। दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि इस पॉलिसी से ड्रोन और उससे जुड़ी गतिविधियों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा।

3. JNU प्रोफेसर ने 10 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू से यौन उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जेएनयू प्रोफेसर पर 10 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। यूनिवर्सिटी की 10 छात्राओं प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। मामले की गंभीरता के देखते हुए जांच विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी यानी ICC को दे दी गई है।

4. Tata Motors में जॉब का सपना दिखाकर 500 बेरोजगारों से ठगी
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने टाटा मोटर्स में जॉब करने का सपना दिखाकर 500 बेरोजगारों से ठगी (500 unemployed people cheated) करने वाले फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ दी दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भी फंडाफोड़ किया है। मामले में दो महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान ने कोर्ट से अंतरिम जमानत अर्जी वापस लीः दिल्ली दंगा-2020 के आरोपी आरोपी शाहरुख पठान (Shahrukh Pathan) ने कोर्ट से अंतरिम जमानत अर्जी वापस ले ली है। शाहरुख पठान ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल अपनी तीन दिन की अंतरिम जमानत अर्जी वापस ले ली है। उसने चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर यह जमानत मांगी थी। (पूरी खबर पढ़े)
टीचर डे पर सीएम रेखा गुप्ता ने 118 शिक्षकों को ‘स्टेट टीचर’ अवॉर्ड दियाः शिक्षक दिवस पर 118 टीचर्स को ‘दिल्ली स्टेट टीचर अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने शिक्षा के क्षेत्र में खास योगदान देने वाले इन टीचर्स को सम्मानित किया। इन 118 टीचर्स में 20 स्कूल हेड, शिक्षा निदेशालय और एमसीडी स्कूलों के 69 शिक्षक, 3 सीएम श्री स्कूलों समेत लाइब्रेरियन, स्पेशल एजुकेटर, स्पोर्ट्स टीचर सहित शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले टीचर्स भी हैं। (पूरी खबर पढे)
निशु-स्वतंत्र भारद्वाज मामले में आया ट्विस्टः निशु आजाद और स्वतंत्र भारद्वाज मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद अब निशु आजाद और उसके पिता संजय आजाद (Sanjay Azad) के खिलाफ भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बाप-बेटी पर हिंदू देवी-देवताओं को अपमान’ करने का आरोप लगा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील ने निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील ने उन दोनों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



