Rajasthan News: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास उलियाना गांव में ग्रामीणों ने कथित तौर पर बाघ T-86 को मार डाला. अधिकारियों ने सोमवार को घटना की पुष्टि की, जिसमें बताया गया कि ग्रामीणों ने बाघ पर पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया. इससे पहले, T-86 ने 51 वर्षीय भरतलाल मीणा पर हमला किया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने बाघ को घेरकर मार डाला.

रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) अनूप के.आर. ने बताया कि बाघ के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जो पत्थरों और नुकीले हथियारों से किए गए हमले को दर्शाते हैं. बाघ के शरीर पर कुछ पुराने घाव भी मिले, जिससे पिछले दिनों एक अन्य बाघ के साथ संघर्ष की संभावना जताई गई है. घटना के बाद, बाघ का शव उसी स्थान पर मिला, जहां मीणा का शव बरामद हुआ था. इसके चलते गांववालों ने सवाई माधोपुर-कुंडेरा सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता अवरुद्ध कर दिया.
कोतवाली थाने के एसएचओ राजवीर सिंह ने बताया कि मीणा पर शनिवार को बाघ ने उस समय हमला किया, जब वह अपनी बकरियां चरा रहे थे. बाघ, मीणा के शव के पास ही बना रहा, जब तक ग्रामीणों ने आकर उसे जंगल में वापस नहीं खदेड़ दिया. वन विभाग पहले से ही T-86 पर नजर रख रहा था, क्योंकि उसका दूसरे बाघ के साथ हाल ही में एक संघर्ष हुआ था.
पढ़ें ये खबरें भी
- कुमारी सैलजा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर BJP पर बोला हमला, कहा- बच्चों के भविष्य को नजरअंदाज कर रही सरकार
- आज फिर लगेगा जनता दरबार, CM चौधरी करेंगे शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान
- जय हो बद्री विशाल : खत्म हुई प्रतीक्षा, भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट
- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 voting LIVE: तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान शुरू, सुबह से केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन
- MP Morning News: सागर दौरे पर सीएम डॉ मोहन, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का सत्याग्रह, जानें एमपी में आज क्या रहेगा खास
