Breaking News: जयपुर. राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2021 में बड़ा अपडेट सामने आया है. राजस्थान सरकार ने लगभग 10 महीने बाद 11 ट्रेनी एसआई को सस्पेंड (Suspend) कर दिया है. जयपुर, उदयपुर, और कोटा रेंज के आईजी ने यह कार्रवाई की है. इन ट्रेनी एसआई को चार दिन पहले ही पोस्टिंग दी गई थी.

बता दें कि एसआई भर्ती में एसओजी (Special Operations Group) द्वारा की गई जांच में धांधली का खुलासा हुआ था. इस मामले में भजनलाल सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा लगातार इस भर्ती को रद्द करने की मांग करते आ रहे हैं. उन्होंने एसओजी अधिकारियों को भर्ती में धांधली से जुड़े कई सबूत भी सौंपे. इस मामले में अब तक 45 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार (Arrested) किया है. इनमें से 25 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. इसके अलावा छह ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनका चयन तो हुआ था लेकिन उन्होंने जॉइनिंग (Joining) नहीं की थी.
इस-इस रेंज से एसआई हुए सस्पेंड
- जयपुर रेंज: आईजी अजयपाल लांबा ने एकता, अविनाश, और सुरजीत सिंह को सस्पेंड किया.
- उदयपुर रेंज: आईजी राजेश मीणा ने राजेश्वरी, दिनेश विश्नोई, मनोहर, श्याम प्रताप सिंह, और विक्रमजीत सिंह को निलंबित किया.
- कोटा रेंज: आईजी रविदत्त गौड़ ने मालाराम विश्नोई, चेतन सिंह, और रेणु कुमारी को सस्पेंड किया.
पढ़ें ये खबरें
- 12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप
- CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
- धरने पर बैठे विधायक: 1400 हेक्टेयर वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का किया विरोध, कहा- ग्रामीणों की बिना सुनवाई प्लांट लगाना गलत
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी को कोई शक है तो…नकली नोटों को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो ने ऐसा क्या कहा
- नवादा: पड़ोसी के घर खेलने गए बच्चे के हाथ में फटा बम, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

