Rajasthan School Closed: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर लगातार जारी है। पूरे प्रदेश में तापमान गिरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए राज्य के कई जिलों में एक बार फिर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

इससे पहले 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश थे, लेकिन ठंड कम न होने के कारण रविवार के बाद सोमवार, 12 जनवरी से दोबारा छुट्टी के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अलग-अलग जिलों में कलेक्टर अपने स्तर पर आदेश निकाल रहे हैं।
जयपुर में दो दिन की छुट्टी
राजधानी जयपुर में शीतलहर के चलते प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 12 और 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि शिक्षकों और अन्य स्टाफ को निर्धारित समय पर स्कूल आना होगा।
जालोर में 14 जनवरी तक अवकाश
जालोर जिले में भी तेज ठंड को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 12 से 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूलों में इन कक्षाओं का शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। आदेश के अनुसार शिक्षक और अन्य कर्मचारी पूर्ववत स्कूल आएंगे। मौसम की स्थिति के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।
सीकर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद
सीकर जिले में सर्दी का प्रकोप ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कक्षा 5 तक के स्कूलों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी।
दौसा में भी छुट्टी का आदेश
दौसा जिले में भी 12 जनवरी को कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि स्कूल स्टाफ को उपस्थित रहना होगा।
पढ़ें ये खबरें
- IGKV में प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी लीक, पुलिस ने दर्ज की दूसरी FIR, प्रोफेसर ने दस हजार रुपए में बेचा था प्रश्नपत्र
- आलू की फ्रेंच फ्राइज नहीं होती हेल्थी, सूजी से बनाएं क्रिस्पी स्वादिष्ट फ्राइज
- ‘कोई सवाल न पूछे जाएं’, मोदी-ट्रंप की मीटिंग को लेकर सर्जियो गोर के दावे से छिड़ी बहस
- सौरभ दास के घर का पता बताने वालों को दिल्ली हाईकोर्ट ने तलब किया, वीडियो भी हटाने के निर्देश
- बारिश के मौसम में आप भी खाते हैं दही, तो उसके साथ इन चीजों को खाने से बचें, ताकि ना बिगड़े सेहत

