Rajasthan Crime News: अलवर जिले के बहरोड क्षेत्र के पहाड़ी गांव में सोमवार देर शाम को एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। तीन से चार बदमाशों ने युवक अनिल कुमार पर पहले फायरिंग की, हालांकि गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिल को बहरोड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बहरोड सदर थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि अनिल कुमार नाम के युवक पर फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है, और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
घायल अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावरों में शामिल देवीलाल पहाड़ी, अपने भाई विक्रम और तीन अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही फायरिंग कर दी। जब गोली उसे नहीं लगी, तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा और फरार हो गए। अनिल को सिर में सात टांके आए हैं और हाथ-पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- MP Morning News: CM का जबलपुर-सिवनी दौरा; किसानों को करोड़ों की सौगात, कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन शुरू
- Morning News Brief: पाकिस्तान की धमकी- सिंधू का पानी रोका तो हाथ काट देंगे; अब नंबर बताए बिना होगी वॉट्सएप चैट
- 01 July History: पोस्टकार्ड की शुरुआत से लेकर GST लागू होने तक, जानिए आज के दिन की खास घटनाएं
- Bihar Morning News : राजद स्थापना दिवस, जदयू जनसुनवाई कार्यक्रम
- 01 July 2026 Panchang : आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …

