Rajasthan News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर दिए गए बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खुर्शीद के बयान की सराहना की, लेकिन साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों को उठाकर अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

खुर्शीद ने कश्मीर में प्रगति की बात कही
सलमान खुर्शीद ने अपने बयान में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का एक बड़ा कारण अनुच्छेद 370 और सरकार की वह सोच थी, जिससे यह क्षेत्र देश के अन्य हिस्सों से अलग-थलग नजर आता था। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को सही ठहराते हुए कहा कि इसके बाद जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। खुर्शीद ने हाल के विधानसभा चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान और केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचित सरकार के गठन का उदाहरण देते हुए क्षेत्र में प्रगति का जिक्र किया।
अनुच्छेद 370 अब इतिहास: शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खुर्शीद के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए अब पूरी तरह इतिहास बन चुके हैं। उन्होंने इसे “विघटनकारी” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे खत्म कर अतीत का विषय बना दिया। शेखावत ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, वे इस तरह के बयानों से अपनी सियासी जमीन बचाने की कोशिश में लगे हैं।
भारत अब हर स्थिति में सक्षम: शेखावत
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा भारत की विदेश नीति को असफल बताए जाने पर शेखावत ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र है, जो हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। शेखावत ने जोर देकर कहा कि भारत के खिलाफ कोई भी साजिश हो, चाहे वह देश के भीतर हो या बाहर, भारत अब “घर में घुसकर बदला लेने” की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी घटनाओं पर भारत को अमेरिका जैसे देशों से मदद की उम्मीद करनी पड़ती थी, लेकिन अब भारत को किसी अन्य देश की जरूरत नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Update: मार्च की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, अगले 5 दिनों में तापमान में होगा इजाफा, रायपुर का पारा 35°C पार
- Bihar Weather Report: बिहार में लुका-छिपी खेल रहा मौसम, दिन में गर्मी, शाम को होगा ठंड का एहसास, इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
- MP Morning News: बड़वानी में डेस्टिनेशन कृषि कैबिनेट बैठक, बीजेपी दफ्तर में डिप्टी सीएम देवड़ा सुनेंगे समस्याएं, धिरौली कोल ब्लॉक आवंटन पर केंद्र-एमपी सरकार से जवाब तलब, भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, राजधानी की 29 शराब दुकानों की नीलामी आज
- मार्च में मौसम की मारः तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल, पारा जल्द पहुंचेगा 35 के पार, ये जिला रहा सबसे गर्म
- नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत, ट्रंप का दावा- ईरान पर 2000 बम गिरे, 48 नेता मारे गए; टी-20 वर्ल्डकप- भारत सेमीफाइनल में पहुंचा; पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम; खामेनेई की मौत पर पाकिस्तानियों का अमेरिकी दूतावास पर हमला, 8 मरे

