Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को ACB ने सवाई माधोपुर जिले में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए CMHO कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र बिहारी शर्मा को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टर की जांच रफा-दफा करने के लिए मांगी थी घूस
ACB के एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर मुख्यालय से CMHO कार्यालय के अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि भूपेंद्र बिहारी शर्मा ने खंडार में तैनात एक चिकित्सक से उसकी जांच को दबाने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की सवाई माधोपुर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और जैसे ही शर्मा ने ₹25,000 की रिश्वत ली, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली मॉर्निंग ब्रीफ: कबूतरों को दाना खिलाना अब पड़ेगा भारी, दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री होगी ऑनलाइन और पेपरलेस
- Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी
- Morning News Brief: खड़गे बोले- मोदी आतंकवादी, फिर पलटे; केरलम के पटाखा यूनिट में धमाके में 13 की मौत
- Sachin Tendulkar आज आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट
- UP Weather Today: भीषण गर्मी का कहर, 32 जिलों में हीटवेव को लेकर चेतावनी, जानिए कहां-कहां चलेगी लू
