पंजाब में हो रही बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल जून महीने में हुई बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून तक राज्य में सामान्य से 26 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। आगे आने वाले दिनों में भी राज्य में बदल झूम कर बरसने वाले हैं। आज यानी सोमवार को भी राज्य के कई 14 जिलोंअलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में इस साल अब तक अच्छी बारिश हुई है।आज बारिश को लेकर 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वही इससे तीन जिलों रूपनगर, पटियाला व संगरूर में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला और मानसा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश में निकले सोच कर
मौसम विभाग के अलर्ट जारी होने के साथ लोगों को घर से निकलने के पहले सावधान रहने की सलाह दी गई है। अधिक बारिश वाले जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है यही कारण है कि यहां के लोगों को बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने के लिए मना किया गया है.
- Jharkhand Budget 2026: झारखंड सरकार ने पेश किया 1.58 लाख करोड़ का बजट, जानें हेमंत सोरेन के तरकस से महिलाओं से लेकर किसानों तक को क्या-क्या मिला?
- ये क्या कह गए SP साहब..? हत्या के खुलासे के दौरान सवाल पर भड़के, कहा- यहां क्राइम पेट्रोल सीरियल की स्क्रिप्ट नहीं लिखी जा रही…
- छत्तीसगढ़ बजट 2026 : ग्रामीण रोजगार, शहरी विकास, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण और कनेक्टिविटी तक नई योजनाओं का ऐलान, जानिए 10 नई योजनाओं का प्रावधान…
- मौत के बाद जागा सिस्टम! बिना लाइसेंस का चल रहा B.N. सर्जिकल सेंटर सीज, प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा था दम
- ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश: भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को देते थे अंजाम, आरोपियों से मोबाइल, पर्स, लैपटॉप और नगदी बरामद


