Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » मध्यप्रदेश

टॉपर्स के खाते में आए 25 हजार: CM डॉ. मोहन ने कहा- आगे से पैसे नहीं लैपटॉप दें, छात्रों से राजनीति में आने की अपील

saurabh
04 Jul 2025, 01:34 PM July 4, 2025
मध्यप्रदेश
टॉपर्स के खाते में आए 25 हजार: CM डॉ. मोहन ने कहा- आगे से पैसे नहीं लैपटॉप दें, छात्रों से राजनीति में आने की अपील
Share
Share Share Follow

राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार को टॉपर्स के खाते में 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए। सीएम ने 94 हजार 234 स्टूडेंट्स को 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपए दिए। इस दौरान उन्होंने विभाग से कहा कि आगे से पैसे के बजाय लैपटॉप दिए जाएं।

सीएम ने विभाग से कहा- आगे से लैपटॉप खरीदकर दिए जाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, स्टूडेंट्स के पैसे खर्च हो सकते हैं। विभाग कोशिश करे कि आगे से लैपटॉप खरीदकर दिए जाएं। देश को आगे बढ़ाने के लिए किसान, नेता सब चाहिए। सीएम ने छात्रों से राजनीति में आने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा- आप में से कोई भी प्रधानमंत्री भी बन सकता है। छात्रों को पढ़ने-लिखने के साथ अच्छा बोलने का भी प्रयत्न करना चाहिए। 

सीएम बोले- किसी बच्चे ने नहीं कही नेता बनने की बात

सीएम ने कहा, “मैंने बच्चों से बात की। बच्चों ने डॉ. बनने की  बात कही, पुलिस बनने की बात कही। पर किसी ने यह नहीं कहा कि हमें नेता बनना है। देश के विकास के लिए, नेता जी सुभाष चंद्र बोस भी चाहिए,  किसान भी और जवान भी चाहिए। इतनी बुद्धिमता वाले विद्यार्थियों में किसी एक ने नहीं कहा कि हां मैं चुनाव लड़ूंगा। देश की सेवा करूंगा। मैं पूछना चाहता हूं क्या आपत्ति है इसमें? अभी स्वर्णिम काल चल रहा है। यहां चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री है।”

टॉपर्स छात्रों में प्राइवेट से ज्यादा सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट 

कार्यक्रम के दौरान कुछ आंकड़े ऐसे थे जिन्हें देखकर खुद सीएम भी हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि लैपटॉप के लिए राशि लेने वालों में बेटों से अधिक बेटियां हैं। वहीं 52 फीसदी सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स इसमें शमोल थे और 48 फीसदी छात्र प्राइवेट स्कूल के थे। इस पर सीएम ने कहा, “एमपी में सरकारी स्कूलों को कम मत आंकना। मोदीजी भी सरकारी स्कूल से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बने। पढ़ाई के लिए सरकार लगातार प्रोत्साहन दे रही है।”

डॉक्टरी पढ़ाई के लिए 80 लाख की मदद के लिए सरकार तैयार 

सीएम ने आगे बताया कि “पिछले दो साल में सरकार ने 15 हजार 600 स्कूटी दी। डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए सरकार 80-80 लाख की मदद करने को तैयार है। सुदूर अंचल में पांच साल सेवा देने पर 80 लाख वापस भी नहीं लिए जाएंगे। सभी विषयों की पढ़ाई में सहयोग के लिए सरकार तैयार है।”

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक मंडराने लगा ड्रोन, मचा हड़कंप, देखते ही भड़कीं ममता बनर्जी
ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक मंडराने लगा ड्रोन, मचा हड़कंप, देखते ही भड़कीं ममता बनर्जी

Today | 14 seconds ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
IPL 2026

GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

Today | 3 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
पटना में केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद का बयान, बोले- शराबबंदी से फायदा, अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी
बिहार

पटना में केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद का बयान, बोले- शराबबंदी से फायदा, अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी

Today | 4 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
अवकाश पर भी एक्टिव मोड पर रावत, भाजपा नेता पर साधा निशाना, लिखा- मैं उज्याडू बल्द हूंं
उत्तराखंड

अवकाश पर भी एक्टिव मोड पर रावत, भाजपा नेता पर साधा निशाना, लिखा- मैं उज्याडू बल्द हूंं

Today | 7 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
छत्तीसगढ़ से माओवादी आतंक का अंत, CM साय ने कहा- अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से माओवादी आतंक का अंत, CM साय ने कहा- अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है

Today | 19 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved