Rajasthan News: राजस्थान में उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक के मामले में भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया, जिसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती पेपर लीक गहलोत सरकार के समय का पाप है और उनकी सरकार के कार्यकाल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।

राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गहलोत 2018 से 2023 तक मुख्यमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में पेपर लीक से जुड़े कई अपराध हुए। हमारी सरकार में सब व्यवस्थित ढंग से हुआ। अब गहलोत और कांग्रेस आरोप मढ़ रहे हैं, जबकि यह उनकी ही गलती थी, उन्होंने कहा।
पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पेंशन आवेदन से जुड़े सवाल पर राठौड़ ने कहा कि धनखड़ अब राजस्थान से पूर्व विधायक के रूप में पेंशन के हकदार हैं और इसके लिए आवेदन करेंगे। उन्होंने खुद भी कहा कि जब वे सेवानिवृत्त होंगे, तो पेंशन के लिए आवेदन करेंगे।
कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि उपराष्ट्रपति का पद कोई छोटा पद नहीं होता। कांग्रेस द्वारा इस मामले में इस्तेमाल की गई भाषा उनके अपराधबोध और विकृत मानसिकता को दर्शाती है।
बिहार में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के दावे पर राठौड़ ने कहा, वो अपने सपने देखते रहें। बिहार में भाजपा समर्थित व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा। सपने देखना मना नहीं है, लेकिन हकीकत अलग है। तेजस्वी अपनी महत्वाकांक्षा दूसरों को बलि का बकरा बनाकर दिखा रहे हैं।
राठौड़ ने इस दौरान यह भी कहा कि भाजपा की सरकार में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और अनुशासन को प्राथमिकता दी गई है और सभी मामलों में नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 04 march 2026: खाकी बनी रक्षक, जेडीयू में मंथन, 30 जूनियर डॉक्टर्स पर FIR, सड़क हादसे में दो की मौत, करोड़ों का पुल ढहा, आवारा कुत्तों का आतंक, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …
- होली के जश्न के बीच मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती
- गया में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 किलो अफीम के साथ राजस्थान और झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
